{"_id":"69adeb7ac3fce5643f00f6ef","slug":"teachers-wife-files-dowry-harassment-report-against-bjp-councillor-bareilly-news-c-4-vns1074-839594-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाजपा पार्षद पर शिक्षक पत्नी ने कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाजपा पार्षद पर शिक्षक पत्नी ने कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। शहर के वार्ड 51 नगरिया परीक्षित के भाजपा पार्षद महेश राजपूत पर उनकी शिक्षक पत्नी ने दहेज की खातिर पिटाई व उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है।
शाही क्षेत्र के गांव दुनकी निवासी पार्वती देवी ने इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह को बताया है कि वह शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं। बताया कि 26 जून 2023 को उनका विवाह नगरिया परीक्षित निवासी महेश राजपूत से हुआ था। पति वार्ड 51 से भाजपा के पार्षद हैं। विवाह के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं रहा। महेश राजपूत दहेज की मांग करते थे। मना करने पर पिटाई करते थे। पांच मार्च को पार्वती की तबियत खराब थी, तब भी महेश राजपूत ने उनकी पिटाई की। पार्वती को गुम चोटें आईं।
आरोप लगाया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी यह घटना कैद हुई है। पहले भी महेश उनकी पिटाई करते रहे हैं लेकिन कानूनी कार्रवाई से पहले उनसे समझौता कर लेते हैं। अब उत्पीड़न की अति होने पर वह थाने आई हैं। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -
पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
- कुछ साल पहले महेश की पहली पत्नी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि उस वक्त वह सात माह की गर्भवती थीं। घटनाक्रम को लेकर उस वक्त कई तरह की चर्चा थीं लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी। इलाके में हो रहे मिट्टी खनन को लेकर पुलिस से महेश राजपूत का छत्तीस का आंकड़ा रहा है। उन्होंने तत्कालीन चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
--
पारिवारिक मामले को सुलझा लेंगे : महेश राजपूत
- पत्नी पार्वती देवी से मेरा पारिवारिक विवाद चल रहा है। दहेज मांगने की बात गलत है, पत्नी खुद शिक्षिका हैं और अच्छा वेतन पाती हैं। अन्य आरोपों को लेकर कुछ लोग मध्यस्थता कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही पत्नी मान जाएंगी।