फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers surrounded the university and raised slogans

Bareilly News: विश्वविद्यालय का घेराव कर शिक्षकों ने की नारेबाजी

Fri, 08 Dec 2023 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 08 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers surrounded the university and raised slogans
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। रविवार और शीतकालीन अवकाश में सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के विरोध में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की। दोपहर से लेकर शाम तक चली कवायद के बाद कुलपति से शिक्षकों की मुलाकात हो सकी। कुलपति ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से ही परिसर में शिक्षक जुटने लगे थे। दोपहर में परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर शिक्षकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार को भी शिक्षकों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। वह शिक्षकों को समझाने में असफल रहे। इधर, शिक्षक कुलपति से मुलाकात करने की बात पर डटे रहे। दो घंटे इंतजार के बाद शिक्षक संघ के पदाधिकारियों की कुलपति से मुलाकात हो सकी। वहां भी उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। इस दौरान रूटा के अध्यक्ष प्रो. मुकेश कुमार, गजेंद्र पाल सिंह, रुचि गुप्ता, अनीता सिंह, एमपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नहीं उठा सके छात्र हित का मुद्दा


परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद शिक्षकों की ओर से पाठ्यक्रम अधूरा होने की बात भी कही जा रही थी पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन के दौरान कोई भी शिक्षक कुलपति के समक्ष इस मामले को उठाने की हिम्मत नहीं दिखा सका। प्रो. वीपी सिंह ने बताया कि छात्रों की समस्या को परीक्षा नियंत्रक के समक्ष रखा गया था। उन्होंने शासन के निर्देशों का हवाला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग को लेकर शिक्षक विश्वविद्यालय आए थे। कुलपति ने शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने की बात कही है। - डॉ. अमित सिंह, मीडिया प्रभारी, रुहेलखंड विश्वविद्यालय

प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात की है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक से कहा है कि शिक्षकों की छुट्टी समाप्त नहीं होनी चाहिए। परीक्षाओं को अन्य तिथि में शिफ्ट किया जाए। - प्रो. स्वदेश सिंह, महामंत्री, रूटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed