{"_id":"66aae3f4a2ff2ea4500bba66","slug":"teachers-protest-in-prayagraj-classes-remain-closed-in-bareilly-college-bareilly-news-c-4-bly1015-450319-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयागराज में शिक्षकों का प्रदर्शन, बरेली कॉलेज में बंद रहीं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयागराज में शिक्षकों का प्रदर्शन, बरेली कॉलेज में बंद रहीं कक्षाएं
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आवाहन पर डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों ने बुधवार को सामूहिक अवकाश लिया। उच्च शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में 26 सूत्री मांगों को लेकर धरना -प्रदर्शन में भी वह शामिल हुए। इस दौरान बरेली कॉलेज में सन्नाटा पसरा रहा।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रुटा) के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार के अनुसार प्रयागराज में प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवनयापन के लिए पेंशन एक मजबूत आधार है। इसलिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए पहल करनी चाहिए।
राज्य कर्मचारियों की तरह अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों को भी निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाए। उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए। अनुदानित कॉलेजों के अनुमोदित शिक्षकों का भी विनियमितीकरण करने समेत 26 मांगों के संबंध में धरना दिया। रुटा के महासचिव प्रो. स्वदेश सिंह ने बताया कि प्रदर्शन में बरेली से डॉ. विशुन कुमार गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, गजेंद्र दत्त शर्मा, शैलेश शर्मा, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
कक्षाएं रहीं बंद, परिसर में टहलते रहे विद्यार्थी
शिक्षकों के सामूहिक अवकाश पर होने से बरेली कॉलेज में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान प्रवेश संबंधी कार्य के लिए विद्यार्थी सेमिनार हॉल में पहुंचे। वहीं, अन्य विद्यार्थी कक्षाओं में ताला लगे होने से परिसर में टहलते रहे।