{"_id":"5a8c30734f1c1b805a8bad9d","slug":"teachers-not-showing-interest-in-teaching-with-english-medium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे शिक्षक
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 20 Feb 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई की सरकार की मंशा पर शिक्षक ही पानी फेर रहे हैं। जिले में चयनित 80 स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में शिक्षक दिलचस्पी ही नहीं ले रहे हैं। इन विद्यालयों में 400 शिक्षकों की तैनाती होनी लेकिन अब तक केवल सात आवेदन ही जमा हुए हैं।
विज्ञापन
निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए इस बार प्रत्येक ब्लाक में पांच परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए चिह्नित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों की लिस्ट भी एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर चुका है। परिषदीय विद्यालयों के ही शिक्षकों में से इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी विषय पढ़ने वाले प्रधानाध्यापक और चार सहायक अध्यापकों की इन विद्यालयों में नियुक्ति होनी है। इसके लिए 23 फरवरी तक आवेदन मांगे गए हैं। मगर, इन स्कूलों में नियुक्ति के लिए टीचर दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। 400 पदों के सापेक्ष अब तक बीएसए दफ्तर में केवल सात आवेदन ही आए हैं। नया शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले अध्यापकों की नियुक्तियां नहीं हो पाईं तो इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन मुश्किल होगा।
विज्ञापन
इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने के लिए परिषदीय शिक्षकों से काफी कम आवेदन मिले हैं। अंतिम तिथि तक पर्याप्त फार्म अगर प्राप्त नहीं हुए तो फिर से सूचना जारी करनी होगी। - चंदना राम इकबाल यादव, बीएसए
विज्ञापन