फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher's death in suspicious condition, accused of murder

Bareilly News: शिक्षिका की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप

Sun, 03 Mar 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Teacher's death in suspicious condition, accused of murder
बरेली। निजी स्कूल की शिक्षिका प्रिया गंगवार (28) की उनकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सीओ और इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए। शव को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शनिवार रात नौ बजे बारादरी थाना क्षेत्र की गणेशपुरम कॉलोनी निवासी शिक्षिका का शव उनकी ससुराल में फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया तो शव घर ले आए। पड़ोस की कॉलोनी अग्रसेननगर से प्रिया के पिता हरीश गंगवार भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

सीओ तृतीय अनीता चौहान भी मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों व पड़ोसियों से बात की। पड़ोसियों ने बताया कि प्रिया गंगवार और शिवांशु रस्तोगी ने एक साल पहले ही दोनों पक्षों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। तब से प्रिया ससुराल में रहती थीं। वह राधा माधव स्कूल में पढ़ाती थीं। ससुराल पक्ष के लोगों का टेलरिंग का काम है। प्रिया की सास अंजलि रस्तोगी ने बताया कि शनिवार सुबह ही वह प्रिया को लेकर उसके मायके उसके बदले व्यवहार की शिकायत करने गई थीं। शाम को बहू के साथ ही घर लौट आईं। अचानक प्रिया ने यह कदम क्यों उठा लिया, इस बारे में जानकारी नहीं है। वहीं मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना क्षेत्र की चाहबाई निवासी ज्योति जौहरी (30) पत्नी आदित्य जौहरी शुक्रवार रात घर में ही आग से झुलस गई थीं। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले ज्योति के बयान दर्ज किए गए। बताते हैं कि बयान में ज्योति ने मॉर्टिन क्वाइल जलाने के दौरान पास में पड़ी तेल की शीशी गिरने और उससे आग लगने की बात कही। शनिवार को ज्योति का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed