{"_id":"676881dbc948e670c20f35a4","slug":"teacher-went-to-canada-for-eight-days-without-permission-demand-for-action-bareilly-news-c-4-bly1015-546207-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना अनुमति आठ दिन कनाडा घूमने गई शिक्षिका, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना अनुमति आठ दिन कनाडा घूमने गई शिक्षिका, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बरेली। जिले के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका के विगत वर्ष आठ दिनों के लिए विदेश यात्रा पर जाने की शिकायत बीएसए से की गई है। शिकायतीपत्र में आरोप लगाया कि विकास क्षेत्र आलमपुर जाफराबाद के एक विद्यालय की शिक्षिका ने विभाग को गुमराह किया। वह दो जून 2023 से नौ जून 2023 तक कनाडा की यात्रा पर गईं। इसके लिए उन्होंने विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली। ऐसे में शिक्षिका की आठ दिनों की लोकेशन व पासपोर्ट की जांच करने की मांग की गई है। साथ ही इसमें आलमपुर जाफराबाद के खंड शिक्षा अधिकारी से जांच नहीं कराने का अनुरोध किया गया है। बीएसए संजय सिंह ने कहा कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
डॉ. पंकज को मिला भारत भूषण सम्मान
बरेली। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन-2024 में बरेली कॉलेज में वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज यादव को भारत भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 21 वर्षों के योगदान के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. विजय कुमार शाह, एअर कमांडर सलमान अख्तर, डॉ. जेके सुब्रह्मण्यम डायरेक्टर जनरल ने डॉ. पंकज को सम्मानित किया। इसमें देशभर से आए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। डॉ. पंकज ने उत्तर प्रदेश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के वाणिज्य विषय (उच्च शिक्षा) निर्धारण कमेटी में सदस्य के रूप में कार्य किया है। साथ ही सात पुस्तकें लिखे चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें विभिन्न मंचों पर शिक्षक सम्मान मिल चुका है। संवाद