स्वच्छता का पाठ: हर माह गांव की महिलाओं और लड़कियों को निशुल्क बांटती हैं पैड, रंग लाई शिक्षिका की मुहिम
शिक्षिका राखी गंगवार ने स्कूल परिसर में ही सेनेटरी पैड बैंक बनाया है। मदर्स डे पर इसकी शुरुआत की थी। अब गांव की छात्राओं, उनकी मांओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने सेनेटरी पैड निशुल्क दिए जा रहे हैं।
विस्तार
बरेली के भदपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बौरैया की शिक्षिका राखी गंगवार बच्चों को शिक्षा देने के साथ गांव की महिलाओं और लड़कियों को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ा रही हैं। उन्होंने स्कूल परिसर में ही सेनेटरी पैड बैंक बनाया है। मदर्स डे पर इसकी शुरुआत की थी। राखी गंगवार गांव की छात्राओं, उनकी मांओं और अन्य जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने सेनेटरी पैड निशुल्क बांटती हैं।
शिक्षिका राखी गंगवार ने इस माह भी सभी किशोरियों और महिलाओं को बुलाकर सेनेटरी पैड बांटे। उनकी मुहिम रंग लाने रंगी है। शुरुआत में गांव की महिलाएं पैड का नाम सुनकर ही झिझकती थीं, लेकिन वे जागरूक हो चुकी हैं। मंगलवार को स्कूल परिसर में पैड वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां पहुंचीं। राखी गंगवार ने पैड वितरित कर सभी मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
ये भी पढ़ें- Pad Woman: राखी गंगवार ने ग्रामीण महिलाओं को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ, हर महीने निशुल्क बांटती हैं पैड
शिक्षिका ने बताया कि उन्हें किशोरियों से ही पता चला था कि वे मासिक धर्म के दौरान खराब कपड़ों का इस्तेमाल करती हैं। तब लगा कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे होने वाले नुकसान को बताने और जागरूक करने के लिए कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में पता चला कि उनकी आर्थिक तंगी ही इसके पीछे की प्रमुख वजह है। उन्होंने इस परेशानी को दूर करने का जिम्मा उठाया।
राखी गंगवार ने कैंप लगाकर महिलाओं और लड़कियों को जागरुक किया। राखी ने बताया कि वह चाहती हैं कि उनकी मुहिम हमारी किशोरी हमारी शक्ति पैड बैंक से पूरे गांव की महिलाएं और बेटियां लाभान्वित हों। उनका कहना है कि वह जिस गांव में तैनात हैं, वहां की महिलाएं और बेटियां स्वस्थ रहें। जब तक उनसे बन पड़ेगा, ये प्रयास जारी रखेंगी। उनका प्रयास है कि गांव को कपड़ा मुक्त बनाऊं और संक्रमण से बचाऊं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.