UP: श्मशान में महिला के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद BJP नेता गायब; पीड़िता ने दर्ज कराए बयान
मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए हैं। दूसरी ओर छह दिन बाद भी भाजपा नेता का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर परेशान नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में भाजपा नेता और एक महिला के वायरल वीडियो मामले में महिला के मंगलवार को न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए गए। साथ ही थाना पुलिस ने मामले में सोमवार को आरोपी प्रधान समेत दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। बताया गया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था धूमिल करने की आशंका थी। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद से ही भाजपा नेता का कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों की भी चिंता बढ़ रही है।
गत 11 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शिकारपुर निवासी भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के एक पदाधिकारी व नगर निवासी ही एक महिला नजर आ रही थी। दोनों को आपत्तिजनक स्थित में गाड़ी में शमशान घाट के पास ग्रामीणों ने देखने की बात कही थी। हालांकि, यह वीडियो करीब सात से आठ माह पुराना था।
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला ने सलेमपुर थाने पर आरोपी प्रधान कैलावन उमेश कुमार समेत तीन नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि वह भाजपा नेता के साथ कैलावन में गाड़ी में बैठकर बात कर रही थी। तभी प्रधान व अन्य लोग वहां पहुंचे और जबरन उन्हें श्मशान की तरफ ले गए।
जहां, आरोपियों ने जबरन भाजपा नेता की पैंट उतरवा दी और वीडियो बनाने लगे थे। पीड़िता व भाजपा नेता ने वीडियो न बनाने की गुहार भी लगाई थी। लेकिन, वह नहीं माने। बाद में आरोपियों ने वीडियो वायरल न करने की धमकी देते हुए भाजपा नेता से तीन बार में डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए।
अब रुपये देने से इनकार करने पर वीडियो वायरल कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन, आरोपी प्रधान व अन्य लोग गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने लगे।
इसी के चलते सोमवार को पुलिस ने प्रधान व उसके एक साथी को शांतिभंग में चालान कर दिया था। साथ ही मंगलवार को पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान भी दर्ज कराए गए हैं। दूसरी ओर छह दिन बाद भी भाजपा नेता का कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर परेशान नजर आ रहे हैं।
एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है। पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए है और वीडियो में नजर आ रहे युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।
संबंधित वीडियो-