फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher Awadhesh murder case: accused wife Vineeta herself reached Izatnagar police station

शिक्षक हत्याकांड: थाने पहुंची पत्नी बोली- चरित्रहीन था अवधेश.. मेरे सामने की उसकी हत्या

Sat, 07 Nov 2020 05:36 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2020 05:36 PM IST
सार

  • पहले इंकार किया फिर कबूली पति की हत्या की बात, बोली- प्रेमी ने साथियों संग मिलकर मार दिया
  • घटनाक्रम की सत्यता को लेकर असमंजस, शेर सिंह, पप्पू जाटव के बयानों से विनीता के बयान का तालमेल करेगी पुलिस

विज्ञापन
Teacher Awadhesh murder case: accused wife Vineeta herself reached Izatnagar police station
बरेली शिक्षक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक अवधेश कुमार की हत्या की मुख्य आरोपी उनकी पत्नी विनीता गैर जमानती वारंट जारी होने के अगले ही दिन शुक्रवार को थाना इज्जतनगर आकर हाजिर हो गई। पुलिस के सामने पहले वह खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती रही फिर अवधेश पर ही चरित्रहीनता का आरोप मढ़ दिया। हालांकि यह भी स्वीकार कर लिया कि आगरा निवासी उसके प्रेमी ने उसके सामने ही हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह और कई दूसरे लोगों के साथ अवधेश की हत्या की थी।

विज्ञापन


सहोड़ा के कुंवर ढाकन सिंह इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता अवधेश की 12 अक्तूबर की रात यहां कर्मचारी नगर स्थित उनके घर में ही हत्या कर लाश फिरोजाबाद ले जाकर एक खेत में दबा दी गई थी। 25 अक्तूबर को फिरोजाबाद के हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू की गिरफ्तारी और उसकी निशानदेही पर अवधेश की लाश बरामद होने के बाद से पुलिस अवधेश की पत्नी विनीता समेत दूसरे आरोपियों की तलाश में लगी थी लेकिन 12 दिन बाद भी इसमें कामयाब नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


गुरुवार को ही पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से सभी आरोपियों के गैर जमानती वारंट लिए थे। शुक्रवार को विनीता खुद थाना इज्जतनगर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने विनीता को किसी और जगह ले जाकर उससे लंबी पूछताछ की गई और इसकी ऑडियो-वीडियो रिकार्डिंग भी की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक शुरू में विनीता ने पति की हत्या की बात से साफ इनकार करते हुए खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश की। पुलिस के सवालों में उलझने के बाद उसने कहा कि अवधेश का चरित्र अच्छा नहीं था। अवधेश के कई महिलाओं से संबंध थे। उसके साथ रहने आई उसकी छोटी बहन के साथ भी उसने हरकत की थी। इसी वजह से उन दोनों में अनबन हो गई थी। इसी के बाद उसने उसकी हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी।

प्रेमी के साथ बनाई हत्या की योजना
अवधेश को चरित्रहीन बताने वाली विनीता ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसके आगरा में रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध थे और उसी के साथ उसने अवधेश की हत्या की योजना बनाई थी। बाद में इस योजना में उसने अपने पिता और भाई-बहन को भी शामिल कर लिया। शेर सिंह, पप्पू जाटव समेत कुल आठ लोग हत्या करने में शामिल थे। हालांकि विनीता ने अपने प्रेमी का नाम बताने में पुलिस को उलझा दिया। पुलिस समझ नहीं पाई कि उसके प्रेमी का नाम अंकित है या अमित। एसएसपी ने बताया कि आगरा पुलिस के जरिये इसे सत्यापित कराकर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। 

हिस्ट्रीशीटर को लाने को रिमाइंडर देगी पुलिस 
फिरोजाबाद जेल से हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को बरेली लाने के लिए शुक्रवार को बरेली के सीजेएम कोर्ट में रिमाइंडर दाखिल किया जाना था। विनीता से पूछताछ और शुक्रवार के अलर्ट की वजह से पुलिस रिमाइंडर दाखिल नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि शनिवार को वह रिमाइंडर दाखिल करेंगे। इसके बाद उसे लाने की तारीख मिल सकती है।   

यह था घटनाक्रम
12 अक्तूबर की रात कर्मचारी नगर स्थित अपने ही घर में अवधेश कुमार की गला घोटकर हत्या कर दी गई। इसमें सुपारी किलर शेर सिंह उर्फ चीकू समेत आठ लोग थे। हत्या के बाद पत्नी विनीता खुद अवधेश की लाश गाड़ी में रखकर फिरोजाबाद ले गई जहां नारखी क्षेत्र में पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की गई। लाश पूरी नहीं जली तो उसे खेत में दबा दिया। अवधेश की मां अन्नपूर्णा ने थाना इज्जतनगर में विनीता और उसके परिवार के लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज करा दी। इत्तफाक से जिस शेर सिंह को बरेली पुलिस अवधेश की हत्या के मामले में तलाश कर रही थी, उसे इसी बीच फिरोजाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया। हत्या की बात कबूल कर चुका शेर सिंह फिलहाल फिरोजाबाद जेल में है। उससे पूछताछ कर पुलिस एटा निवासी पप्पू जाटव को दिल्ली से गिरफ्तार कर चुकी है। 


विनीता बार बार बयान बदल रही है। उसके बयानों में कितना सच है, यह दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी या जेल जा चुके आरोपियों को सामने बैठाकर बात कराने से ही पता लगेगा। पुलिस फिरोजाबाद जेल से शेर सिंह उर्फ चीकू को बरेली लाने के लिए विधिक कार्रवाई कर रही है। एक-दो दिन में हत्याकांड की पूरी कहानी साफ हो जाएगी। पुलिस विनीता का कोर्ट में बयान कराएगी ताकि वह बार-बार उससे न पलट सके। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी लगी है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed