{"_id":"67b4e5d774597734750bc4b9","slug":"taxi-driver-who-provided-pistol-to-coolie-naubat-arrested-bareilly-news-c-4-lko1064-583618-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कुली नौबत को तमंचा मुहैया कराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कुली नौबत को तमंचा मुहैया कराने वाला टैक्सी चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। सेटेलाइट बस अड्डे पर पार्सल ठेकेदार अनूप पांडेय और उनके भाई अनुज पांडेय को गोली मारने वाले कुली नौबत यादव को तमंचा मुहैया कराने वाले टैक्सी चालक संतोष मौर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सेटेलाइट बस अड्डे पर लगेज और पार्सल बुकिंग व लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले ठेकेदार भाइयों को कुली नौबत यादव ने 11 फरवरी को गोली मार दी थी। इसमें ठेकेदार अतुल पांडेय घायल हो गए थे और उनके भाई अनुज पांडेय की मौत हो गई थी। हत्याकांड में नौबत यादव, उसका साला दिनेश यादव, राजन, कामदेव, नन्हे, इसरार और सुनील नामजद हैं।
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि नौबत को तमंचा और कारतूस बारादरी थाने के मोहल्ला नवादा शेखान निवासी संतोष मौर्य ने मुहैया कराया था। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सेटेलाइट बस अड्डे से टैक्सी चलाता था। तभी से उसकी नौबत से दोस्ती हो गई थी। घटना से तीन-चार दिन पहले नौबत ने उससे बताया कि लगेज का काम ठेकेदार को दे दिया गया है। इससे उसका धंधा बंद हो गया है। ठेकेदार ने उसे काम पर रखने से इन्कार कर दिया है। नौबत के कहने पर उसने तमंचा और कारतूस मुहैया कराया था। संवाद