{"_id":"6b08a344915caa925609f272","slug":"tax-evasion-worth-lakhs-occurring-through-sleeper-buses-bareilly-news-c-4-bly1015-1015063-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्लीपर बसों से हो रही लाखों की टैक्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्लीपर बसों से हो रही लाखों की टैक्स चोरी
विज्ञापन
बरेली। कई रूटों पर अवैध रूप से दौड़ने वाली स्लीपर बसों से लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की जा रही है। बसों की संरचना को इस तरह से बदला गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा माल भरा जा सके। टैक्स चोरी का नेटवर्क यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, नगालैंड, मिजोरम, असम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात समेत कई राज्यों में फैला हुआ है। बिना बिल के इन बसों के जरिये लाखों रुपये का सामान अवैध रूप से एक से दूसरे राज्यों तक लाया व ले जाया जा रहा है।
परिवहन विभाग यात्री वाहनों को सीमित अवधि के लिए किसी विशेष रूट या दूसरे राज्य में संचालन और यात्रियों को लाने-ले जाने की अनुमति देता है। इस परमिट पर चलने वाले वाहन का रूट तय होता है। परिचालक को यात्रियों का विवरण भी रजिस्टर में दर्ज करना होता है। जिस वाहन के लिए अस्थायी परमिट जारी किया जाता है, उसका आकार, यात्री क्षमता आदि निर्धारित होती है। इसके बाद भी तमाम बसों की संरचना में अवैध रूप से माल ढोने के लिए बदलाव कर लिया गया है। बरेली होकर रोजाना रात में इस तरह की 30 से 40 बसें गुजरती हैं।
परिवहन विभाग चार माह में ऐसी 30 से ज्यादा बसों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है, जो बरेली होकर दूसरे राज्यों तक दौड़ रही थीं। माल ढुलाई के लिए इनकी संरचना में बदलाव किया गया था। बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे के आसपास, मानसिक रोग अस्पताल, मालियों की पुलिया सहित अन्य स्थानों पर बसों में अवैध माल लोड व अनलोड किया जाता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
राज्य कर विभाग के कब्जे से ही चोरी कर ली थी बस
राज्य कर विभाग की टीम ने सितंबर में एक स्लीपर बस को चेक किया तो बस में 11 लाख रुपये ज्यादा का जीएसटी चोरी कर लाया गया माल पकड़ा गया था। बस संचालक पर 3.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जुर्माना अदा न करने पर बस को राज्य कर विभाग ने कब्जे में लेकर कैंट थाना क्षेत्र स्थित कार्यालय में खड़ा करा लिया। बस के चालक ने यहां से माल भरी हुई बस ही चोरी कर ली। हालांकि, कैंट थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बस को बरामद कर लिया था।
-- -- --
मंडल के 4 जिलों में 52 स्लीपर बसें पंजीकृत, दौड़ रहीं 45
बरेली में ऑल यूपी और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के तहत 21, बदायूं में 5 और शाहजहांपुर में 26 स्लीपर बसें पंजीकृत हैं। वहीं बरेली में पांच, बदायूं में 17 और शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा 23 स्लीपर बसों का संचालन हो रहा है। पीलीभीत में कोई स्लीपर बस पंजीकृत नहीं है। परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कुल पंजीकृत 52 में सात बसों का संचालन ही नहीं हो रहा।
-- -- -- -- -- -
अवैध रूप से संचालित होने वाली स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जीएसटी विभाग भी कार्रवाई कर रहा है। चार माह में 30 से ज्यादा बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।- प्रणव झा, आरटीओ प्रवर्तन
-- -- -- -- -- --
स्लीपर बसों से टैक्स चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। प्रवर्तन टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पकड़े जाने पर जीएसटी और जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। परिवहन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।- आशीष निरंजन, अपर आयुक्त राज्य कर विभाग ग्रेड-टू