{"_id":"695d7a28d7e7548adb0432df","slug":"tauqeers-beloved-farman-remained-away-from-the-heat-of-chaos-bareilly-news-c-4-vns1074-801625-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बवाल की आंच से दूर रहा तौकीर का लाडला फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बवाल की आंच से दूर रहा तौकीर का लाडला फरमान
विज्ञापन
बरेली। 26 सितंबर 2025 को शहर में हुए बवाल में मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा समेत उसके इशारे पर आए पत्थरबाजों पर तो कार्रवाई हुई लेकिन बरेली में ही मौजूद मौलाना का बेटा फरमान कार्रवाई की आंच से दूर रहा। अब शाहजहांपुर में कब्जे से ड्रग्स मिलने के बाद उस पर भी शिकंजा कस सकता है। शाहजहांपुर पुलिस के अधिकारियों ने बरेली पुलिस से फरमान के बारे में जानकारी मांगी है।
सूत्रों के मुताबिक, मौलाना तौकीर का इकलौता बेटा फरमान रजा खां दीनी तालीम और मदरसा शिक्षा से दूर ही रहा। उसकी शुरुआती शिक्षा अच्छे कॉन्वेंट स्कूलों में हुई और फिर मौलाना ने उसे एमबीए करने के लिए आस्ट्रेलिया भेज दिया। वहां से डिग्री लेकर फरमान काफी पहले लौट आया।
वह कभी दिल्ली तो कभी बरेली आवास पर रहता रहा। दोस्तों के साथ लंबे टूर पर जाना और महंगी गाड़ियों में सफर करना फरमान का शौक रहा है। वह नशे का आदी है, ये बात अब उसने खुद स्वीकार की है।
विज्ञापन
शहर में हुए बवाल के बाद पुलिस का फोकस तौकीर और उसके खास गुर्गों पर ही रहा। तौकीर के इशारे पर आई भीड़ और पत्थरबाज आज भी वीडियो देखकर पहचाने जा रहे हैं। हालांकि, उन दिनों बरेली में फरमान की मौजूदगी पर पुलिस का ध्यान नहीं गया। दरअसल शहर में मौजूदगी के दौरान वह बवाल वाले स्थानों और कैमरों की नजर से दूर ही रहा। अब शाहजहांपुर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से उसके बारे में जानकारी मांगी है। ब्यूरो
-- -
फरमान का हालचाल लेने रवाना हुए परिजन
मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा खां के तिलहर में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद परिवार के तमाम लोग फौरन बरेली से रवाना हो गए। इसमें दरगाह आला हजरत से जुड़े कुछ जिम्मेदार और खानदान के लोग भी शामिल रहे। शाहजहांपुर जाने वालों में मौलाना तस्लीम रजा, मौलाना अब्दुल्ला रजा, मौलाना फैज रजा, इकान रजा, सफवान रजा, शोएब रजा आदि लोग शामिल हैं। संवाद