फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tauqeer Raza said army made country proud

तौकीर रजा बोले: 'सेना ने देश को किया गौरवान्वित, सलाम करते हैं', पाकिस्तान को लेकर मौलाना ने कही ऐसी बात

Wed, 07 May 2025 10:04 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 May 2025 10:04 PM IST
सार

मौलाना तौकीर रजा ने कहा यह काम यहीं नहीं रुकना चाहिए। इस वक्त सबसे बेहतर मौका है, जो गलती हमने आजादी के वक्त की थी उसमें सुधार कर पाक अधिकृत कश्मीर ही नहीं पूरे पाकिस्तान को हिंदुस्तान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Tauqeer Raza said army made country proud
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि जो जख्म हमें पहलगाम में मिले थे, ये कार्रवाई उस पर मरहम है। हालांकि, यह पूरा इलाज नहीं है। लेकिन हमें भरोसा है कि सेना आतंकवादियों और उनके आकाओं को नेस्तनाबूद कर देगी। हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना ने देश को गौरवान्वित किया है। देश का बच्चा-बच्चा आज सेना को सेल्यूट कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा यह काम यही नहीं रुकना चाहिए। इस वक्त सबसे बेहतर मौका है, जो गलती हमने आजादी के वक्त की थी उसमें सुधार कर पाक अधिकृत कश्मीर ही नहीं पूरे पाकिस्तान को हिंदुस्तान का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बनना धर्म का नहीं, सियासत का मसला था।

विज्ञापन

बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देती शरीयत
मौलाना ने कहा कि शरीयत किसी बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देती। पहलगाम में जो कुछ हुआ वह आतंकवाद था, इसकी इस्लाम इजाजत नहीं देता। उन्होंने कहा यह सही समय है जब अखंड भारत को आमली-जामा पहनाया जा सकता है।

विज्ञापन

धरने पर करेंगे विचार
मौलाना तौकीर ने मंगलवार को ही भारत से जवाबी कार्रवाई किए जाने की मांग करने के साथ ही 11 मई को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर धरना देने का एलान किया था। इस संबंध में आईएमसी से जुड़े मुनीर इदरीसी ने बताया हमारी सेना ने आतंकी अड्डों पर हमला कर दिया है। मुल्क के हक में जो बेहतर है, हमारी सेना की ओर से किया जा रहा है। इस लिए प्रस्तावित धरना प्रदर्शन पर पुन: विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed