फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanzeem Ulama Islam supports Rajbhar asks him to run movement against SP

Rajbhar vs Akhilesh: तंजीम उलमा इस्लाम का राजभर को संदेश, कहा- सपा के खिलाफ चलाएं आंदोलन, हम देंगे साथ

Sun, 24 Jul 2022 04:29 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 24 Jul 2022 04:29 PM IST
सार

मौलाना ने पत्र में आगे स्पष्ट करते हुए कहा है कि आजम खां परिवारवाद की बात करते हैं। वो मुस्लिम कौम की बात नही करते हैं, जिसकी वजह से मुसलमानों पर उनका प्रभाव खत्म हो चुका है। उन्होंने राजभर को सलाह दी है कि जितनी जल्दी हो सके सपा के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान करें।

विज्ञापन
Tanzeem Ulama Islam supports Rajbhar asks him to run movement against SP
ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तंजीम उलमा इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि राजभर समाजवादी पार्टी के खिलाफ आंदोलन चलाएं। इसमें हम उनके साथ हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आपने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, मगर कामयाबी नहीं मिल सकी। अभी दो लोकसभा के उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों को जबरदस्त नाकामी मिली। इस पर आपने अखिलेश यादव को एक साथी की हैसियत से कहा था कि "ए.सी. की ठंडी हवाओं से बाहर निकलते तो सपा के उम्मीदवारों को हार का मुंह नहीं देखना पड़ता"।
विज्ञापन


उन्होंने राजभर को संबोधित करते हुए कहा कि आपने अखिलेश यादव के हित में बात कही थी मगर उसको तूल देकर आपकी मुखालफत की गई। मुखालफत करने वालों में आजम खां भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौलाना ने पत्र में आगे स्पष्ट करते हुए कहा है कि आजम खां परिवारवाद की बात करते हैं। वो मुस्लिम कौम की बात नही करते हैं, जिसकी वजह से मुसलमानों पर उनका प्रभाव खत्म हो चुका है। उन्होंने राजभर को सलाह दी है कि जितनी जल्दी हो सके सपा के खिलाफ आंदोलन चलाने का एलान करें। सपा अब डूबता हुआ जहाज है।

उन्होंने पत्र में लिखा कि अखिलेश यादव की मुस्लिम मसाइल पर खामोशी के चलते 50 फीसद मुसलमानों ने सपा से दूरी बना ली है, और बाकी 50 फीसद मुसलमान आने वाले लोकसभा चुनाव तक अलग हो जाएंगे।

उन्होंने पत्र में यह भी कहा है की शिवपाल यादव, मौलाना तौकीर रजा खां और दूसरे नेतागण मिलकर एक मोर्चा बनाएं और सपा के खिलाफ मुहिम चलाएं। मुसलमानों के मसाइल भी उठाएं, मुसलमान आपके साथ खड़ा नजर आएगा। तंजीम उलमा इस्लाम आपका खुलकर समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed