फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   welder died due to explosion in tanker while welding in Bareilly

Bareilly News: वेल्डिंग के दौरान टैंकर में तेज धमाका, 10 फुट दूर जाकर गिरा वेल्डर, अस्पताल में मौत

Fri, 02 May 2025 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 02 May 2025 10:20 AM IST
सार

बरेली के आंवला में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वेल्डिंग की दुकान पर इंडियन ऑयल के टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया, जिससे वेल्डर की मौत हो गई। 

विज्ञापन
welder died due to explosion in tanker while welding in Bareilly
धमाके के साथ फटा टैंकर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के आंवला में तेल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान धमाका हो गया। टंकी फट गई और वेल्डर 10 फुट दूर जा गिरा। उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम छह बजे रेलवे स्टेशन रोड पर कान्हा गोशाला के सामने मुन्ना मिस्त्री की वेल्डिंग की दुकान पर इंडियन ऑयल के टैंकर में वेल्डिंग का काम चल रहा था। तभी टैंकर में विस्फोट हो गया। वेल्डिंग कर रहे रहटुईया गांव निवासी संदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद वेल्डर 10 फुट दूर जा गिरा। 
विज्ञापन


उसको ई-रिक्शा से समीप के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत में परिजन उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान वेल्डर ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सात महीने पहले भी हुआ था हादसा 
सात महीने पहले भी वेल्डर के साथ इस तरह का हादसा हुआ था। तब परिजनों ने उनसे यह काम छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। इलाज के बाद ठीक होने पर वह दोबारा इस काम में लग गया। अब बृहस्पतिवार को यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। 

पिछली घटना से नहीं लिया सबक 
पिछले साल 23 दिसंबर को भी ऐसी घटना हुई। तब पुलिस-प्रशासन ने बगैर इजाजत कस्बे में वेल्डिंग करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन इसके बाद लापरवाही बरती गई। प्रशासन ने उस घटना से कोई सबक नहीं लिया। एसडीएम नहने राम ने बताया कि घटना की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

यहां भी लापरवाही जारी 
लोगों का कहना है कि इन अवैध पार्किंग पर तेल का अवैध धंधा मिलीभगत से चलता है। डिग्री कॉलेज से ठीक सटे एक बड़ी जगह पर अवैध पार्किंग स्थल बना हुआ है, जहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed