{"_id":"6865975ea962a0d5b10c0817","slug":"tanakpur-mathura-special-weekly-train-extended-till-achhnera-bareilly-news-c-4-bly1015-673659-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टनकपुर-मथुरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन को दिया गया अछनेरा तक विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टनकपुर-मथुरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन को दिया गया अछनेरा तक विस्तार
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ने 05062/05061 टनकपुर-मथुरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन को अछनेरा तक विस्तार दिया है। अप-डाउन सप्ताह में पांच-पांच दिन यह ट्रेन तीन से 31 जुलाई तक चलाई जाएगी। ट्रेन को विस्तार दिए जाने के कारण समय सारिणी में भी बदलाव हुआ है।
05062 टनकपुर-अछनेरा विशेष साप्ताहिक ट्रेन बुधवार और रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में टनकपुर से तड़के 4:35 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:05 बजे भोजीपुरा, 6:22 बजे इज्जतनगर, 6:45 बजे बरेली सिटी, 6:57 बजे बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद 7:40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदराराऊ, हाथरस होते हुए 11:12 बजे मथुरा कैंट, 11:40 बजे मथुरा जंक्शन और 12:30 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
वापसी में 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष साप्ताहिक ट्रेन अछनेरा से दोपहर 3:.50 बजे चलने के बाद शाम 7:35 बजे बदायूं, 8:37 बजे बरेली जंक्शन, नौ बजे बरेली सिटी, 9:20 बजे इज्जतनगर, 9:38 बजे भोजीपुरा और रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद