फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Mathura special train will operate till January 30

Bareilly News: टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का 30 जनवरी तक होगा संचालन, इज्जतनगर मंडल ने बढ़ाए फेरे

Thu, 28 Sep 2023 07:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 28 Sep 2023 07:11 PM IST
सार

टनकपुर-मथुरा के बीच यह इकलौती नियमित ट्रेन है। विस्तारित अवधि में इस ट्रेन का संचालन मथुरा कैंट तक किया जाएगा। इससे मथुरा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। 

विज्ञापन
Tanakpur-Mathura special train will operate till January 30
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल ने 05062/05061 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का विस्तार 30 जनवरी 2024 तक कर दिया है। टनकपुर-मथुरा के बीच यह इकलौती नियमित ट्रेन है। विस्तारित अवधि में इस ट्रेन का संचालन मथुरा कैंट तक किया जाएगा। इससे मथुरा जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। 

विज्ञापन


इज्जतरनगर मंडल ने 05042/05041 टनकपुर-इज्जतनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 27 सितंबर से बंद कर दिया है। इसके बाद टनकपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन का संचालन 30 जनवरी 2024 तक बढ़ा दिया है। 05062 टनकपुर-मथुरा स्पेशल सुबह 4:30 बजे टनकपुर से चलकर खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:30 बजे इज्जतनगर, 6:45 बजे बरेली सिटी, 7:02 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: अशरफ का साला एक लाख का इनामी सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली में प्रेमिका के पास जाते वक्त पकड़ा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


7:42 बजे बदायूं, कासगंज होते हुए सुबह 11:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। 05061 मथुरा-टनकपुर स्पेशल दोपहर 1:45 बजे मथुरा जंक्शन से चलेगी। शाम 5:00 बजे बदायूं, 5:48 बजे बरेली जंक्शन, छह बजे बरेली सिटी और रात 8:48 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed