फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Mathura special train will now operate till March 31

Bareilly News: टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन का संचालन अब 31 मार्च तक

Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Mathura special train will now operate till March 31
बरेली। टनकपुर-मथुरा के बीच चलने वाली 05061-62 टनकपुर-मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन के संचालन का 31 मार्च तक विस्तार कर दिया गया है। बीते दिनों इसके फेरों को 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया था। इस ट्रेन का संचालन अप-डाउन सप्ताह में पांच-पांच दिन किया जाता है। बरेली-मथुरा के बीच ट्रेनों की संख्या सीमित होने के कारण इस ट्रेन के विस्तार से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

05062 टनकपुर-मथुरा विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को टनकपुर से तड़के 4:45 बजे चलने के बाद खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:15 बजे भोजीपुरा, 6:30 बजे इज्जतनगर, 6:50 बजे बरेली सिटी, 7:00 बरेली जंक्शन आएगी। इसके बाद 7:40 बजे बदायूं पहुंचेगी। यहां से उझानी, सोरों, कासगंज, हाथरस, मथुरा कैंट होते हुए पूर्वाह्न 11:28 बजे मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में 05061 मथुरा-टनकपुर विशेष ट्रेन शाम 4:45 बजे मथुरा से चलने के बाद शाम 7:33 बजे बदायूं, 8:09 बजे बरेली जंक्शन, 8:28 बजे बरेली सिटी, 8:43 बजे इज्जतनगर, 9:01 बजे भोजीपुरा आएगी और यहां से चलने के बाद रात 11:10 बजे टनकपुर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed