फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tanakpur-Dehradun Express operation starts from 9th March

Bareilly: टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन नौ मार्च से, बरेली होकर गुजरेगी ये ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल

Wed, 06 Mar 2024 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

रेल मंत्रालय ने टनकपुर से देहरादून के बीच ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन टनकपुर से चलकर बरेली होते हुए देहरादून जाएगी। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Tanakpur-Dehradun Express operation starts from 9th March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टनकपुर-देहरादून के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नौ मार्च से शुरू कर दिया जाएगा। यह ट्रेन टनकपुर से चलकर बरेली होते हुए देहरादून जाएगी। ट्रेन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से चलकर रात 10:33 बजे बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन


हाल ही में इस ट्रेन की घोषणा की गई थी। मंगलवार को ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया। 15020 साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से शाम 19:40 बजे किया जाएगा। बनबसा, खटीमा, पीलीभीत होते हुए यह ट्रेन रात 21:28 बजे भोजीपुरा आएगी। 22:13 बजे बरेली सिटी ओर 22:33 बजे बरेली जंक्शन आएगी। ट्रेन 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। 
विज्ञापन


वापसी में 15019 साप्ताहिक ट्रेन रविवार को 15:15 बजे देहरादून से चलकर रात 00:55 बरेली जंक्शन आएगी। बरेली सिटी 1:10 बजे, भोजीपुरा 1:45 बजे, पीलीभीत 2:30 बजे होते हुए तड़के चार बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से बरेली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली होकर नहीं गुजरेगी लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस
लालकुआं से अमृतसर जाने के लिए शुरू हुई एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ बरेली के लोगों को नहीं मिला। मंगलवार से यह साप्ताहिक ट्रेन शुरू हो गई लेकिन ट्रेन लालकुआं से मुरादाबाद होते हुए अमृतसर जाएगी। ऐसे में इस नई ट्रेन का लाभ बरेली के लोगों को नहीं मिलेगा। बरेली से अमृतसर जाने के लिए जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अकला तख्त एक्सप्रेस, गरीब रथ, शहीद एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed