फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tample closed, navratra at home

25 से नव दुर्गा शुरू, लोग घरों से ही करेंगे पूजा अर्चना

Tue, 24 Mar 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
tample closed, navratra at home
नवरात्र - फोटो : self
बरेली। चैत्र नवरात्र 25 मार्च से शुरू हो रहे हैं, लेकिन कोराना वायरस के संक्रमण से बचने को प्रशासन ने मंदिरों को 25 मार्च तक बंद रखने के लिए आदेश दिए हुए हैं। यह आदेश मंदिरों में भीड़ से होने वाले संक्रमण को रोकने के वास्ते हैं, ऐसे में संभव है कि इस बार श्रद्धालुओं को माता के दर्शन न भी हो सकें। हालांकि कुछ मंदिरों में नजदीक के बजाय मुख्य द्वार से माता के दर्शन संभव होंगे। उधर, देवी मंदिरों के प्रशासकों का कहना है कि प्रशासन का जैसा भी निर्णय होगा उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा। मंदिर में भीड़ कतई नहीं जुटने दी जाएगी। वहीं बाजार बंद होने से श्रद्धालु पूजा के लिए आवश्यक सामान भी नहीं जुटा पाए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र में सबसे अधिक भीड़ साहूकारा के नौ देवी मंदिर में होती है। मंदिर में एक दिन पहले ही प्रसाद, फूल आदि की दुकानें भी सज जाती हैं, लेकिन मंदिर के पुजारी बिना प्रशासन के आदेश मंदिर खोलने पर राजी नहीं। मंदिर के पुजारी योगी किशोर नाथ ने बताया कि मंदिर अगर खुलता भी है तो श्रद्धालुओं से सूखा प्रसाद ही लिया जाएगा। दान करने वाले श्रद्धालु भी सीधे दानपात्र में ही रुपये डालेंगे। कुछ भी हाथ से नहीं छुआ जाएगा। सभी भक्तों को मंदिर में सैनिटाइजर से हाथ धुलाकर ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कालीबाड़ी स्थित मां काली देवी मंदिर प्रबंध कमेटी के मंत्री रूप किशोर ने बताया कि अब तो पुलिस सड़कों पर निकलने नहीं दे रही है, ऐसे में कौन मंदिर आएगा। रोजाना की तरह मां काली की आरती होगी, जिसके बाद देवी को भोग लगाया जाएगा। मंगलवार को कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर के रविंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि मंगलवार को मैया को नहलाकर वस्त्र बदले जाएंगे, फिर उनका शृंगार किया जाएगा। मंदिर बाहर से बंद रहेगा, जो निर्णय प्रशासन लेगा उसके अनुरूप ही कार्य किया जाएगा। नरियावल स्थित मां शीलता देवी मंदिर के महंत शर्मा के अनुसार, प्रशासन के आदेश का इंतजार है।
नहीं मनाई जाएगी झूलेलाल जयंती
सिंधी समाज का पर्व झूलेलाल जयंती 25 को है, लेकिन लॉकडाउन होने से जयंती इस बार नहीं मनाई जाएगी। श्री झूले लाल ट्रस्ट के दुर्गेश खटवानी ने बताया कि जयंती के दिन लोग घरों में दीपक जलाकर ध्वजों को घर पर लगाएं। प्रसाद के रूप में मीठे चावल और चने (तहरी कोहर) बनाएं। घर पर ही भगवान झूलेलाल को भोग लगाकर पर्व मनाएं। गौरतलब है कि झूलेलाल जयंती पर हर साल शोभायात्रा भी निकलती है, जो इस बार नहीं निकाली जाएगी।

हिंदू जागरण मंच ने दी श्रद्धांजलि
23 मार्च को क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरुको फांसी दी गई थी। हिंदू जागरण मंच ने गांधी नगर पार्क में तीनों क्रांतिकारियों और सुकमा में 17 जवानों की शहादत पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, जया भास्कर, हिना पांडे, शिवम वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed