फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Taliban punished for not giving side in Bareilly, truck driver was stripped naked and beaten, video goes viral

UP: साइड न देने पर दी तालिबानी सजा, ट्रक ड्राइवर को नंगा करके पीटा, वीडियो वायरल

Thu, 22 Feb 2024 01:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 22 Feb 2024 01:26 PM IST
सार

बरेली में साइड न देने पर ट्रक ड्राइवर को तालिबानी सजा दी गई। कार सवार हमलावरों ने ट्रक ड्राइवर को बीच सड़क नंगा करके पीटा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ड्राइवर ने कार चालकों पर रुपये लूट का आरोप लगाया है।

Taliban punished for not giving side in Bareilly, truck driver was stripped naked and beaten, video goes viral
बरेली में ट्रक डाइवर को तालिबानी सजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। हाफिजगंज थाना इलाके में कार को साइड न देने पर कार सवार लोगों ने आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर को तालिबानी तरीके से सजा दी। उसे बीच सड़क पर नंगा करके पीटा। 


किसी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, वीडियो सामने आने के बाद हाफिजगंज थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, आसपुर हसन अली गांव निवासी प्रदीप अपना ट्रक लेकर लभेड़ा गांव की नहर के रास्ते घर जा रहा था। 


इसी दौरान एक ईको कार लेकर कुछ लोग यहां से निकले। बताया जा रहा है कि कार सवार लोगों ने हार्न दिया, जिसे प्रदीप सुन नहीं पाया। साइड न मिलने से कार सवार लोग भड़क गए। उन्होंने थोड़ी दूर आगे चलकर ट्रक रुकवा लिया। इसके बाद ड्राइवर प्रदीप को ट्रक से नीचे खींच लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने प्रदीप को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े तक फाड़ डाले। अर्धनग्न ट्रक चालक हमलावरों से छोड़ने और माफ करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने एक न सुनी। इस घटनाक्रम को देखकर आसपास के लोग जुट गए।

लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, ये लोग भी हमलावरों के गुस्से का शिकार हुए। प्रदीप को लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। 

घटना को लेकर पीड़ित ट्रक ड्राइवर ने रिठौरा चौकी और थाने पर शिकायत की है। आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके पास मौजूद 92 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed