{"_id":"67633d2fa3cca2447f091347","slug":"talents-raced-on-the-track-of-chaos-bareilly-news-c-4-lko1064-543906-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अव्यवस्था के ट्रैक पर प्रतिभाओं ने भरा फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अव्यवस्था के ट्रैक पर प्रतिभाओं ने भरा फर्राटा
विज्ञापन
बरेली। युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग का आयोजन बुधवार को कई ब्लॉकों में किया गया। इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी अव्यवस्थाएं हावी रही। आंवला ब्लॉक में आयोजन स्थल पर दूसरे दिन भी चिकित्सक नदारत रहे। भोजन की जगह खिलाड़ियों को समोसा वितरित किया गया। इन सबके बावजूद प्रतिभाओं ने फर्राटा भरा और पदक अपने नाम किया।
फरीदपुर ब्लॉक के ग्रामीण स्टेडियम सिमरा बोरीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनम, 800 मीटर में बबली, बालक वर्ग 100 मीटर में सर्जुन गुर्जर व 800 मीटर में अर्जुन ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में अंकित राना, 400 मीटर में सेठपाल अव्वल रहे। सीनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में अखिलेश कुमार, 1500 मीटर दौड़ में प्रदीप ने बाजी मारी। सब जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल में ग्राम पंचायत टिगरा पहले व मेवापट्टी की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में मेवापट्टी पहले स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में ग्राम पंचायत लौंगपुर पहले स्थान पर रहा। जीकेएस विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार पाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
शेरगढ़ ब्लॉक के मिनी स्टेडियम ब्योधा में आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी सीनियर वर्ग में भदरक, जूनियर वर्ग में शरीफनगर, जूनियर बालिका वर्ग में ब्योधा की टीम विजेता रही। वॉलीबॉल पुरुष वर्ग में मवई जरैल व महिला वर्ग में ब्योधा की टीम विजेता रही। 100 मीटर दौड़ में करतार सिंह, बालिका वर्ग में समीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर में उमेंद्र सिंह, 400 में त्रिवेंद्र शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। 800 मीटर बालिका वर्ग में नेहा व बालक वर्ग में अभय सिंह अव्वल रहे। 1500 मीटर में श्रीकांत व लंबी कूद में कन्हैया ने बाजी मारी।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में सत्यम अव्वल
आंवला। श्री सुभाष इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में सत्यम पहले, कुलदीप दूसरे व विवेक तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में दुर्वेश कुमार प्रथम, अमन कुमार द्वितीय व रामकिशोर तृतीय रहे। कबड्डी में दिगोई व बॉलीबॉल में उरला गांव की टीम अव्वल रही। संवाद
सबसे तेज दौड़ीं नीतू
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के मिनी स्टेडियम अलैहा में आयोजित प्रतियोगिता के कबड्डी जूनियर वर्ग में अलैहा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नीतू, जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर में अलसैफ आदिल अव्वल रहे। सब जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में प्रियांशु व गोला फेंक बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम रहीं। संवाद
--
आयोजन की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी। मौके पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई थी। - सोमेंद्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
संवाद