फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   talak talak talak

‘तलाक- तलाक- तलाक’.. और छत से कूदकर भाग गया पति

Fri, 13 Sep 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
talak talak talak
कादरचौक (बदायूं)। जिले में तीन तलाक का एक और मामला सामने आया है। इसमें पति ने अपनी पत्नी को न सिर्फ खून के आंसू रुलाने की धमकी दी, बल्कि समझौते के बहाने उसके घर पहुंच गया। परिवार वाले समझते रहे कि अब पति परेशान नहीं करेगा। वह बहाने से छत पर गया और पत्नी को तीन तलाक बोलकर छत से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

यह मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदगंज का है। यहां के असलम खां ने पिछले साल 23 जून 2018 को अपनी बेटी साफिया का निकाह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई सराय नई बस्ती निवासी अजरुद्दीन पुत्र प्यारुद्दीन उर्फ पप्पू के साथ किया था। असलम खां का आरोप है कि निकाह के दो माह बाद अजरुद्दीन ने साफिया को परेशान करना शुरू कर दिया। उनसे दहेज मांगना शुरू कर दिया। कई बार असलम खां ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसके घर वाले भी अजरुद्दीन का साथ दे रहे थे। जब दंपती के बीच मामला नहीं सुलझा तब मायके वाले साफिया को लेकर महिला थाने पहुंचे। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने पहले पुलिस परामर्श केंद्र में समझौता कराने का प्रयास किया। अजरुद्दीन और उसके घर वालों ने लिखकर दिया कि अब उसे परेशान नहीं करेंगे। उसके बाद साफिया अपनी ससुराल पहुंच गई। फिर भी उसके ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। उन्होंने साफिया के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इससे साफिया करीब तीन माह पहले अपनी ससुराल छोड़कर मायके आ गई। असलम खां का आरोप है कि आठ सितंबर रविवार को अजरुदीन अपने परिवार के साथ मोहम्मदगंज पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी कि तभी आरोपी पति साफिया से बात करने के बहाने छत पर चला गया। जहां उसने साफिया को धमकी दी कि उसे खून के आंसू रुला देगा। उसे कहीं का न रखेगा। यह कहते हुए उसने तीन बार तलाक बोला और छत से कूदकर भाग गया। यह सुनते ही साफिया गश खाकर गिर पड़ी। उसे बड़ा सदमा लगा है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर दहेज उत्पीड़न और तलाक की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। क्षेत्र में तीन तलाक का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बाकी मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल प्रताप सिंह, एसओ कादरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed