फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Syllabus incomplete, students stuck in preparation for midterm and main exams

Bareilly News: पाठ्यक्रम अधूरा, मिड टर्म और मुख्य परीक्षा की तैयारी मेें फंसे छात्र

Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Syllabus incomplete, students stuck in preparation for midterm and main exams
बरेली। शैक्षिक सत्र को पटरी पर लाने की कवायद का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। विद्यार्थी मुख्य परीक्षाओं से पहले और बीच में मिड टर्म परीक्षाएं दे रहे हैं। दरअसल, 15 दिसंबर सेे 30 जनवरी तक बरेली कॉलेज में स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। इनके बीच में कुछ विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं होनी बाकी हैंं, जिन्हें इस माह कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे छात्र लकी, संदीप, नितिन ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू हुई थीं। इससे पहले नौ से 14 दिसंबर तक छात्रों ने कई विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं दी हैं। अब सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं तो बीच में मेजर विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं भी आ गई हैं। तीन जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुुरू हो जाएंगी। ऐसे में छात्र संशय में हैं कि वह पहले किसकी तैयारी करें। इधर, अधूरा पाठ्यक्रम कोढ़ में खाज का काम कर रहा है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव प्रो. वीपी सिंह ने कहा कि विवि ने परीक्षा कार्यक्रम जल्दबाजी में जारी किया है। कई विषयों का पाठ्यक्रम अधूरा है। कॉलेजों को भी मिड टर्म कराने का पर्याप्त समय नहीं मिल सका। यही वजह है कि मुख्य परीक्षाओं के बीच छात्रों को मिड टर्म परीक्षाएं भी देनी पड़ रही हैं। कॉलेज के मिड टर्म परीक्षा प्रभारी ने बताया कि कई पाठ्यक्रमों की मिड टर्म परीक्षाएं नहीं हो सकी थी, जिन्हें अब कराया जा रहा है। सत्र नियमित करने के क्रम में ये प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed