फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swing operator accused of indecency

Bareilly News: झूला संचालक पर अभद्रता का आरोप

Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Swing operator accused of indecency
बरेली। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने बेनीपुर चौधरी ईदगाह में लगे मेले के झूले संचालक पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है। इस मामले में उन्होंने झूला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि हर साल मुहर्रम के मेले के लिए तीन दिन की अनुमति प्रदान की जाती है। वहीं इस साल इस परंपरा को तोड़ते हुए पांच दिन मेले का आयोजन किया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को शाहजहांपुर के एक झूला संचालक से कूड़ादान रखने और सफाई में सहयोग मांगा तो वह लाठी निकाल लाया। धमकाते हुए कहा कि चले जाओ नहीं तो जिंदा नहीं छोड़ूंगा, तुम मुझे सफाई सिखाओगे। इसके साथ ही जातीसूचक शब्द कहे। संघ के महामंत्री हेमंत सिंह अन्जाना के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ितों ने महापौर, मंडलायुक्त, जिला अधिकारी, नगर आयुक्त, एसपी सिटी, किला थाना प्रभारी और नगर स्वास्थ अधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed