स्वाइन फ्लू: विदेश से आने वालों का एयरपोर्ट पर दर्ज हो रहा रिकॉर्ड, सावधानी बरतने की अपील
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच बरेली में विदेश से लौटने वाले यात्रियों की निगरानी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। हवाई अड्डे पर यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में स्वाइन फ्लू के अलर्ट के बीच विदेश से लौटने वाले यात्रियों की भी निगरानी होने लगी है। एयरपोर्ट पर ऐसे यात्रियों का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है, ताकि उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
राजेंद्रनगर निवासी कारोबारी दुर्गेश के मुताबिक, पिछले माह वह परिवार के साथ बेटी से मिलने सिंगापुर गए थे। वहां से दिल्ली एयरपोर्ट लौटने पर सभी यात्रियों को एक-एक फॉर्म देकर बताया कि अमेरिका, यूरोप, एशिया, साउथ अफ्रीका के कई देशों में स्वाइन फ्लू के कई केस हैं। विदेश यात्रा से लौटने वालों की जानकारी दर्ज की जा रही है, ताकि 21 दिन तक सेहत संबंधी निगरानी की जा सके।
फॉर्म में नाम, पता, यात्रा विवरण, परिजन के ईमेल, फोन नंबर, बायोमीट्रिक डिटेल्स भी लिए। संदिग्ध लक्षण मिलने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचना देने के लिए कहा। बरेली एयरपोर्ट डायरेक्टर अवधेश अग्रवाल के मुताबिक, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ी है क्योंकि स्वाइन फ्लू वायरस विदेशी स्ट्रेन है। डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लिए अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है।