फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swine flu

मीडिया कर्मी समेत चार लोगों संदिग्ध रोगी मिले

Sat, 21 Feb 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में हल्के सर्दी जुकाम वाले मरीज भी स्वाइन फ्लू की आशंका से जांच के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि डॉक्टराें का साफ कहना है कि जब तक ‘कैटेगरी सी’ के लक्षण मरीज में नहीं होंगे तब तक उनकी जांच नहीं की जाएगी। शुक्रवार को जो चार नमूने जिला अस्पताल की ओपीडी से लिए गए हैं उसमें एक मीडिया कर्मी के अलावा आठ वर्ष का बच्चा, 26 और 36 वर्ष के दो पुरुष शामिल हैं। इसके साथ ही बरेली जिले में 26 संदिग्ध मरीज मिल चुके हैं। इनमें सात की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जबकि एक की मौत हो चुकी है।

 क्या है कैटेगरी सी
स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार कैटेगरी है सी में आने वाले रोगियाें की ही जांच की जाएगी और उनको अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। बाकी मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। कैटेगरी सी में आने वाले रोगियों में सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, झुंझलाहट, ब्लडप्रेशर कम, खून के साथ बलगम, नाक बहना जैसे लक्षण पाए जाते हैं। इनके  नमूने लेकर टेमिफ्लू दी जाएगी और इलाज किया जाएगा।  
विज्ञापन


 डीएम ने सीएमओ को बुलाया
स्वाइन फ्लू के प्रकोप को लेकर डीएम गौरव दयाल ने सीएमओ डॉ. विजय यादव को बुलवाया था। इसके बाद सीएमओ ने सूचना जारी की है। इसमें उन्होंने बताया है कि स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए टीम गठित है और दवाइयां भी पर्याप्त हैं। निजी अस्पतालाें को भी निर्देशित किया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडल में बरेली को छोड़ कहीं नहीं है स्वाइन फ्लू सैंपल किट
स्वाइन फ्लू जांच की सैंपल किट मंडल में केवल बरेली को छोड़कर कहीं भी नहीं थी। एडी हेल्थ ने बताया कि शाहजहांपुर की डीएम को स्वाइन फ्लू न होता तो यहां भी सैंपल किट न आती। सैंपल किट और दवा मंगाने की जिम्मेदारी सभी सीएमओ की है, लेकिन लापरवाह बने हुए हैं। पीलीभीत और बदायूं में अभी तक एक भी संदिग्ध मरीज नहीं पाया गया है। यहां किट थी ही नहीं। एडी हेल्थ की हिदायत के बाद सभी जगह से जरूरत भेजी गई है।

स्वाइन फ्लू वार्ड की टीम गठित
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा ने स्वाइन फ्लू वार्ड के लिए टीम गठित कर दी है। फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन, बालरोग विशेषज्ञ, पैथालॉजिस्ट, ईएनटी सर्जन, एनेस्थेटिक व अन्य शामिल हैं। इसमें डॉ. एएम अग्रवाल, डॉ. अंशुमान, डॉ. वीके धस्माना, डॉ. एमएल शर्मा, डॉ. एसके सागर, डॉ. श्रीकृष्ण, डॉ. यूवी सिंह, डॉ. सुधीर यादव, डॉ. रामनिवास, डॉ. सुनील यादव, डॉ. डीवी सिंह, डॉ. मीसम अब्बास व डॉ. केएन ठाकुर शामिल हैं। इनके नंबर 24 घंटे खुले रहेंगे।

स्वाइन फ्लू को लेकर फैलाई जागरूकता
युवा बरेली सेवा क्लब की ओर से शाहाबाद में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को जागरूकता किया गया। क्लब के अध्यक्ष गुलफाम अंसारी ने लोगाें को बताया गया कि अपने घराें के आसपास गंदगी न करें और भीड़ भाड़ वाले स्थानाें में जाने से बचे। साथ ही यहां लगाए गए आधार कार्ड कैंप में लोगों को मास्क बांटे गए।

डीएम शाहजहांपुर को सांस लेने में तकलीफ
बरेली। स्वाइन फ्लू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासनिक मशीनरी अभी तक यह समझ ही नहीं पाई है कि क्या करना है जबकि इसकी चपेट में दो प्रशासनिक अधिकारी आ चुके हैं। बरेली के मेडिकल कालेज से दिल्ली रेफर की गईं डीएम शाहजहांपुर शुभ्रा सक्सेना को शुक्रवार में सांस लेने में तकलीफ हुई हालांकि उनके भाई अनमोल के अनुसार अब उनकी हालत में सुधार है। चार- पांच दिन में छुट्टी मिल जाएगी। उधर, गाजियाबाद के डीएम विमल शर्मा पर स्वाइन फ्लू ने हमला कर दिया। शर्मा बरेली की पूर्व आरटीओ ममता शर्मा के पति हैं। सीएमओ ने डॉ. विजय यादव ने किसी भी डाक्टर में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने से इनकार किया है। उनका सुझाव है कि इस वायरस को लेकर लोग आतंकित न हों। किसी भी तरह संदेह होने पर तत्काल अस्पताल में संपर्क करें।  

सफाई और पेयजल पर नगर रखने को बनी कमेटी
बरेली (ब्यूरो)। स्वाइन फ्लू के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सफाई और पेयजल व्यवस्था पर नजर रखने के लिए नगर आयुक्त शीलधर सिंह ने नगर निगम में वार्ड वार कमेटी बना दी है। आठ सदस्यीय कमेटी आवंटित वार्डों में जलभराव, नाले-नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों का निस्तारण तुरंत कराएगी। अपर नगर आयुक्त इन समस्याओं का पर्यवेक्षण कर प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को देंगे।

इस कमेटी में शामिल उप नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह को वार्ड  21, 30, 39, 51, 62, 66, 69, 53 और 65 सहायक नगर आयुक्त विकास सेन को  वार्ड 7, 13, 16, 22, 23, 26, 29 और 32, सहायक नगर आयुक्त निशा मिश्रा को वार्ड 38, 44, 47, 48, 49, 56 और 59, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एसपीएस सिंधू को वार्ड 2, 31 और 36, एक्सईएन सतीश कुमार को वार्ड 3, 15, 41, 46, 54, 60, 61, 64, 67, 68 और 70, प्रभारी एक्सईएन गयूर अहमद को वार्ड 12, 17, 19, 20, 28, 33, 34, 37, 40, 43, 45, 52, 55, 57, पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा को वार्ड 1, 9, 11, 18, 58 और 63 की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed