{"_id":"6ad148e05fafe99ee600fec4","slug":"sweets-steeped-in-the-syrup-of-inflation-bareilly-news-c-4-bly1015-988985-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: महंगाई की चाशनी में पग रहीं मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: महंगाई की चाशनी में पग रहीं मिठाइयां
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन में आम जनमानस पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। एक तरफ जहां घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं अब चीनी की कीमतों में आई तेजी के चलते त्योहारों की मिठास फीकी पड़ रही है। इससे मिठाई कारोबारी भी चिंतित हैं।
10 दिनों में चीनी की कीमतों में करीब 10 रुपये प्रति किलो तक की तेजी दर्ज की गई है। नवरात्र से शुरू हुए त्योहारी सीजन में आगे करवाचौथ, दिवाली और भाईदूज जैसे त्योहार आने वाले हैं। इनमें मिठाइयों की मांग सबसे अधिक होती है। कारोबारियों का कहना है कि मेवे, घी, मैदा, बेसन और आटा जैसी अन्य जरूरी सामग्री पहले से ही महंगी बिक रही हैं। अब चीनी के दाम बढ़ने से उन्हें मिठाइयों के दाम में भी वृद्धि करनी पड़ सकती है।
दुकानदारों ने दिवाली को लेकर मिठाइयों की एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। अब उन्हें डर है कि अगर चीनी के दाम और बढ़े तो उनके मुनाफे में कमी आएगी। बढ़ती कीमतों और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने बुधवार को निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी व्यापारी एक हजार किलो से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं करेगा। जिला गन्ना समिति के आंकड़ों के अनुसार, सेमीखेड़ा और फरीदपुर स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के पास फिलहाल 85 हजार क्विंटल चीनी का स्टॉक बचा है।
विज्ञापन
कारोबारी बोले- त्योहारी सीजन पर पड़ेगा असर
चीनी और मेवे से लेकर अन्य सामानों की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर आगामी त्योहारों पर पड़ सकता है। - अमित आहूजा
चीनी व मेवों के दाम बढ़ने से मुनाफे पर असर पड़ेगा। ग्राहक भी खरीदारी सोच-समझ कर करेंगे। - राहुल खंडेलवाल
चीनी व डालडा के दाम में अगर ऐसे ही तेजी बनी रही तो मिठाई के दाम में वृद्धि करनी पड़ सकती है। - आकाश गुप्ता