फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweets bought to celebrate appointment... turned out to be substandard, sample taken

Bareilly News: नियुक्ति की खुशी में खरीदी मिठाई... निकली घटिया, लिया गया नमूना

Thu, 31 Jul 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Sweets bought to celebrate appointment... turned out to be substandard, sample taken
बरेली। तहसील सदर में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने पर अधिकारियों, सहकर्मियों का मुंहमीठा कराने के लिए किप्स प्रतिष्ठान से नवनियुक्त कर्मी ने मिठाई खरीदी, लेकिन मिठाई घटिया प्रतीत होने पर शिकायत दर्ज कराई। खाद्य सुरक्षा अफसर प्रतिष्ठान पहुंचे। काजू रोल और लड्डू का नमूना भरा।
विज्ञापन

तहसील सदर में संग्रह अमीन पद पर अरुण की नियुक्ति प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। शाम को सिविल लाइंस स्थित किप्स से लड्डू और काजू रोल खरीदे थे। घर पहुंचकर मिठाई फ्रिज में रख दी। बुधवार सुबह लेकर कार्यालय पहुंचे। मिठाई से बदबू और स्वाद भी रुचिकर प्रतीत न होने पर एफएसडीए जिला अभिहीत अधिकारी से शिकायत की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में टीम बनी। देर शाम प्रतिष्ठान पहुंचकर काजू रोल और लड्डू का नमूना लिया। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले पर किप्स प्रतिष्ठान संचालक देवेंद्र खंडेलवाल के मुताबिक प्रतिष्ठान की मिठाईयां गुणवत्तापूर्ण हैं। परीक्षण के बाद ही उन्हें बिक्री के लिए रखा जाता है। किसी ग्राहक को मिठाई सही नहीं लगी तो उन्होंने शिकायत की थी। एफएसडीए टीम जांच को आई थी। हमने पूरा सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed