फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweets and gift shops remained busy till late night.

Bareilly News: मिठाई व उपहारों की दुकानें देर रात तक रहीं गुलजार

Thu, 23 Oct 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sweets and gift shops remained busy till late night.
बरेली। भाई दूज के चलते बुधवार को देररात तक मिठाई व उपहारों की दुकानें गुलजार रहीं। बहनों ने जहां भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए उनकी पसंदीदा मिठाइयां खरीदीं। वहीं, भाई अपनी प्यारी बहन को भेंट में देने के लिए उपहार खरीदते नजर आए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस, राजेंद्रनगर, डीडीपुरम सहित अन्य जगह मिठाइयों की दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते दिखे। मिठाई व्यापारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पर्व को ध्यान में रखते हुए कई तरह की मिठाइयां तैयार की गई हैं। ओवन बेक्ड मिठाइयों को बहनें अपने भाइयों के लिए खूब पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

मेवा लड्डू, नवरत्न लड्डू, मल्टीग्रेन लड्डू आदि पहले की तरह ही बिक रहे हैं। कई दुकानों पर चॉकलेट, ड्राई फ्रूट के हैंपर बिक्री के लिए रखे गए। इन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। मीठे के साथ नमकीन में भी तमाम हैंपर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई दूज पर नारियल की बिक्री भी जमकर हुई। सामान्य दिनों में 400 रुपये बिकने वाला नारियल 550 रुपये प्रतिकिलो तक बिका। संवाद
----------
बहनों को भाई देंगे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स समेत अन्य उपहार

भाई दूज पर भाई भी अपनी बहनों को निराश नहीं करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक, इस बार मोबाइल फोन, होम अप्लायंसेज, ब्लूटूथ स्पीकर, लाइट वाले फोटो फ्रेम, हैंडबैग, ईयर बड्स, कपड़े आदि की खरीदारी खूब हुई है। कई भाइयों ने गिफ्ट को कस्टमाइज्ड भी कराया है। कई लोगों ने गोल्ड व सिल्वर जूलरी, चांदी के इयरिंग्स व पेंडेट भी बहनों को उपहार में देने के लिए खरीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed