फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sweetness in the relationship of brothers and sisters, silk thread tied on the wrist

Bareilly News: भाई-बहनों के रिश्तों में मिठास, कलाई पर बांधी रेशम की डोर

Sun, 10 Aug 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Sweetness in the relationship of brothers and sisters, silk thread tied on the wrist
बरेली। भाई-बहन के आपसी प्रेम का पर्व रक्षाबंधन सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया गया। बहनों ने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधकर उनकी आरती उतार कर दीर्घायु की कामना की। भाई ने भी बहनों को उपहार देकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजकर भाईयों के घर पहुंचीं। थाली में दीपक, राखी, मिष्ठान सजाकर पहले उनकी आरती उतार कर उन्हें राखी बांधकर मिष्ठान खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। छोटे भाईयों ने बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनकी रक्षा करने का वचन दिया। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। दूसरी ओर शहर के हरि मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, रामायण मंदिर में अन्य मंदिरों में भक्त पहुंचे और भगवान की आरती उतार कर उन्हें राखी व मिष्ठान चढ़ाया। वहीं, श्रावण की पूर्णिमा होने के चलते शहर के शिव मंदिरों के सावन के अंतिम दिन भक्तों ने महादेव का अभिषेक किया। किला स्थित अलखनाथ मंदिर में भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया, इसी तरह त्रिवटीनाथ मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। सावन में चालीसा कर रहे भक्तों के चालीस दिन भी शनिवार को पूरे हो गए। उन्होंने भी महादेव का रुद्राभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। संवाद
विज्ञापन

संतोषी जन्मोत्सव के रूप में मनाया रक्षाबंधन‎
‎बरेली। सिद्धयोग शक्ति दरबार में रक्षाबंधन पर्व को मां संतोषी जन्मोत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। साधकों ने संस्थापक गुरुदेव गोविंद एवं गुरुमाता आस्था को राखियां बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान राजीव शर्मा, शशि मिश्रा, देवेश मिश्रा, मनोज सक्सेना, रिचा मेहरोत्रा, मधुर लता वर्मा, अनामिका मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम बहन ने बांधी महानगर अध्यक्ष को राखी

बरेली। रक्षाबंधन के त्योहार पर उप्र व्यापारी सुरक्षा फोरम के महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण शुक्ला को उनकी मुस्लिम बहन व बरेली लेडीज क्लब की अध्यक्ष नजमा खान को राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। नजमा ने कहा कि वह हर रक्षाबंधन पर राम कृष्ण को राखी बांधना नहीं भूलती और वह भी हर परेशानी में भाई होने का फर्ज निभाते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed