{"_id":"666e246c7f588095a0027854","slug":"sweeper-sits-at-clerks-counter-asking-for-convenience-fee-bareilly-news-c-4-lko1018-421511-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लिपिक पटल पर बैठता है सफाईकर्मी, मांग रहा सुविधा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लिपिक पटल पर बैठता है सफाईकर्मी, मांग रहा सुविधा शुल्क
विज्ञापन
बरेली। आचार संहिता समाप्त होने पर शनिवार को तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 33 फरियादी पहुंचे। ठिरिया निजावत खां के सभासद ने प्रार्थना पत्र सौंपकर नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक पटल पर सफाईकर्मी से कार्य का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
सभासद शोएब खां, फुरकान खां, नाजमा बेगम समेत रहमान, असगर अली समेत अन्य सदस्यों की ओर से सौंपे गए पत्र में कहा है कि सफाईकर्मी मूल कार्य के बजाय अफसरों की मिलीभगत से लिपिक का पटल संभालने लगा है। जो प्रत्येक कार्य के लिए रुपये मांगता है। नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी बैठक नहीं करते। फर्जी तरीके से खरीद और बिक्री कर रहे हैं। 15वें वित्त से ठेले, ई-रिक्शा वाहन आए और पुराना बताकर बेच दिए गए। इसके अलावा अन्य कई आरोप लगाए हैं। एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को समाधान दिवस में प्राप्त 33 प्रार्थनापत्र में से किसी का भी कोई भी मौके पर निस्तारित नहीं हुई। सर्वाधिक 24 प्रकरण राजस्व विभाग संबंधी रहे। पुलिस के सात, विकास के एक और एक अन्य शिकायत रही। इस दौरान एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव व अन्य अफसर मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो