फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swarnima in speech and KG College Moradabad first in drama competition

Bareilly News: भाषण में स्वर्णिमा व नाट्य प्रतियोगिता में केजी कॉलेज मुरादाबाद प्रथम

Tue, 04 Mar 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Swarnima in speech and KG College Moradabad first in drama competition
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन उत्कृष्टता केंद्र की ओर से महिला सशक्तीकरण पर भाषण व नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन अंतर महाविद्यालयी स्तर पर विश्वविद्यालय स्थित पांचाल संग्रहालय में किया गया। भाषण में सात व नाट्य में पांच विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें भाषण प्रतियोगिता के विषय दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर प्रतिबंध, विकसित भारत की संकल्पना, वृद्धा आश्रम की जरूरत क्यों है, कृषि क्षेत्र में महिलाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन

इसमें बीएड विभाग रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्वर्णिमा गुप्ता ने पहले, गंगाशील महाविद्यालय के मोहम्मद जुनेद दूसरे व रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रगति मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. सुबोध धवन, डॉ. प्रेमपाल सिंह व डॉ. विजय सिंहाल रहे। इसमें जनजातीय (एसटी) विद्यार्थियों के लिए अलग वर्ग बनाया गया। इसमें बीएड विभाग द्वितीय वर्ष के अभिषेक कुमार खरवार पहले, राजकीय महाविद्यालय बदायूं की मुस्कान राणा दूसरे व लक्ष्य एकेडमी पुरनपुर की भावना सिंह राना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


नाट्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अहिल्याबाई होल्कर विषय के साथ केजी कॉलेज मुरादाबाद, द्वितीय स्थान पर द्रोपदी वस्त्र-हरण विषय के साथ रुहेलखंड विश्वविद्यालय का संस्कृत केंद्र व तृतीय स्थान पर राम वनवास विषय के साथ ज्योति कॉलेज बरेली रहा। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को रुविवि के कुलसचिव संजीव कुमार व निर्णायक मंडल ने पुरस्कृत किया। नाट्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. रश्मि अग्रवाल, प्रो. सौरभ वर्मा, डाॅ. विमल कुमार रहे। इस दौरान प्रो. संतोष अरोरा, डॉ. प्रिया सक्सेना, डॉ. प्रतिभा सागर, डॉ. इंद्रप्रीत कौर, डॉ. तृप्ति खरे, प्रो. सुधीर कुमार वर्मा, प्रो. विजय बहादुर सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. कीर्ति प्रजापति, डॉ. प्रवीण तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed