फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swara Bhasker-Fahad Ahmad Blessed with a Baby Girl, Couple Shares Newborn Baby Photos

स्वरा भास्कर बनीं मां: पति फहद संग साझा की तस्वीरें, बेटी का रखा ये नाम; ससुराल बहेड़ी में छाईं खुशियां

Tue, 26 Sep 2023 09:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Sep 2023 09:48 AM IST
सार

Swara Bhasker Baby : स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। बेटी के नाम का खुलासा करते हुए तस्वीर भी साझा की है। इधर, उनकी ससुराल बहेड़ी में भी खुशियां का माहौल है। 

विज्ञापन
Swara Bhasker-Fahad Ahmad Blessed with a Baby Girl, Couple Shares Newborn Baby Photos
स्वरा भास्कर-फहद अहमद - फोटो : Social media

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की। बता दें कि सपा नेता फहद अहमद बरेली के बहेड़ी के रहने वाले हैं। स्वरा और फहद ने इसी साल मार्च में कोर्ट मैरिज की थी। 

विज्ञापन


बच्ची के जन्म के बाद बहेड़ी स्थित स्वरा भास्कर की ससुराल में भी जश्न का माहौल है। उनके ससुर समाजसेवी ज़िरार अहमद ने बताया कि शनिवार को स्वरा भास्कर ने दिल्ली के एक हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्वरा और फहद ने बेटी का नाम राबिया रखा है। 

विज्ञापन

Swara Bhasker-Fahad Ahmad Blessed with a Baby Girl, Couple Shares Newborn Baby Photos
स्वरा भास्कर-फहद अहमद - फोटो : Social media

इंस्टाग्राम पर साझा कीं तस्वीरें

स्वरा भास्कर और फहद अहमद ने इसी साल मार्च में शादी की थी। 19 मार्च को बरेली स्थित एक रिसॉर्ट में दावत-ए-वलीमा हुई थी। इसमें बहेड़ी सहित जिले के गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इससे पूर्व दिल्ली में शादी का रिसेप्शन रखा था। मां बनने  के बाद स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझी की हैं।

तस्वीरों में स्वरा और फहाद राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य तस्वीरें अस्पताल की हैं, जिनमें स्वरा लेटी हुई हैं और बच्ची को उन्होंने प्यार से सीने से लगा रखा है। वहीं एक तस्वीर में फहाद भी अपनी नन्ही बेटी पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वह सोफे पर बैठे हुए राबिया को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

विज्ञापन

Swara Bhasker-Fahad Ahmad Blessed with a Baby Girl, Couple Shares Newborn Baby Photos
स्वरा भास्कर-फहद अहमद - फोटो : Social media

बहेड़ी में रहते हैं फहद के पिता   

बहेड़ी के मोहल्ला इस्लामनगर नरायन नगला रोड निवासी फहद अहमद ने यहीं से प्राथमिक शिक्षा ली थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई अलीगढ़ में की। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से स्नातक भी किया और मुंबई से पोस्ट ग्रेजुएट पूरी की। उनके पिता जिरार अहमद की समाजसेवी के तौर पर पहचान है। जिरार परिववार के साथ बहेड़ी में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed