{"_id":"5d844c948ebc3e015369f09e","slug":"swami-chinmayanand-health-worsened-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी की सूचना, आधिकारिक पुष्टि नहीं
Fri, 20 Sep 2019 09:20 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 20 Sep 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के आरोपों से घिरे पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी टीम द्वारा गिरफ्तार करने की खबर है। एसआईटी की टीम स्वामी चिन्मयानन्द को सुबह ट्रामा सेंटर ले गई थी। जानकारी मिली है कि ट्रामा सेंटर में स्वामी को दिखाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी ने स्वामी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले, गुरुवार देर रात स्वामी चिन्मयानंद की देर रात एक बार फिर से तबीयत बिगड़ गई। इसपर स्वामी को बाहर ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई गई, वहीं, जानकारी मिलते ही एसआईटी टीम आश्रम पहुंच गई और कागजात मांगे, लेकिन कागजात न दिखा पाने पर एसआईटी ने उन्हें बाहर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।
चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया।

उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया। हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई।
पीआरओ पूजा पांडेय के अनुसार एसआईटी की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके इलाज को भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
स्वामी चिन्मयानंद के हार्ट में दिक्कत बताई गई और लखनऊ केजीएमसी ले जाने की सलाह दी गई लेकिन वह बोले- मेरा इलाज आयुर्वेदिक तरीके से होगा। यह कहते हुए खुद यहां से चले गए।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज