{"_id":"5de38e1e8ebc3e54f22ecbb1","slug":"swami-chinmayanand-case-girl-student-parents-in-prayagraj-for-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद मामला: छात्रा की जमानत की कोशिश में जुटे माता-पिता, प्रयागराज में जमाया डेरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद मामला: छात्रा की जमानत की कोशिश में जुटे माता-पिता, प्रयागराज में जमाया डेरा
Sun, 01 Dec 2019 04:17 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 01 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस
- फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में जेल में बंद शाहजहांपुर एलएलएम कॉलेज की छात्रा की जमानत के लिए उसके माता -पिता पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। इस सिलसिले में छात्रा के मां-बाप पिछले करीब एक महीने से प्रयागराज में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
बीते 29 नवंबर को अदालत में छात्रा की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन फाइल गलत कोर्ट में चले जाने से बहस नहीं हो सकी। इसके बाद अदालत ने छात्रा की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तारीख दी है।
विज्ञापन