{"_id":"5d84972f8ebc3e016a181912","slug":"swami-chinmayanad-case-latest-news-update-accepts-the-allegations-after-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा और स्वामी के बीच 200 बार हुई थी बातचीत, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा और स्वामी के बीच 200 बार हुई थी बातचीत, एसआईटी की जांच में हुआ खुलासा
Fri, 20 Sep 2019 03:06 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 20 Sep 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
छात्रा-स्वामी चिन्मयानंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी चिन्मयानंद ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के बाद अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। इस बारे में एसआईटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए हैरान करने वाली जानकारियां दी है। एसआईटी ने बताया कि आरोप लगाने वाली छात्रा और चिन्मयानंद के बीच करीब 200 बार बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं एसआईटी ने यह भी खुलासा किया कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने वाले युवकों और छात्रा की भी आपस में बातचीत होती थी। एसआईटी ने कहा कि इस पूरे मामले में छात्रा भी जांच दायरे में है इसलिए उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही एसआईटी ने यह भी बताया कि और छात्रा के कमरे में आने-जाने की फुटेज बरामद की गई है, जिसके आधार पर चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हुई। वहीं कोर्ट में पेशी के बाद चिन्मयानंद ने मसाज कराने समेत अन्य आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि वो अपनी गलती पर शर्मिंदा हैं।
इधर चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार दोस्त संजय सिंह ने भी पांच करोड़ रुपये मांगने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि एसआईटी ने बताया कि अभी कुछ और फुटेज व डिजिटल जांच की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।