फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swach bharat,rally

रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
swach bharat,rally
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को नगर निगम से जागरूकता रैली निकाली, जो गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। रैली के बाद बच्चों के बीच स्वच्छता को लेकर संवाद प्रतियोगिता कराई गई और विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन

नगर निगम से करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई रैली को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा नगर निगम इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली नगर निगम से शुरू होकर पटेल चौक, सिविल लाइंस, चौकी चौराहा होते हुए गांधी उद्यान पर समाप्त हुई। रैली में स्कूलों के छात्र और छात्राएं अपने हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती लिए चल रहे थे और स्वच्छता जागरूकता के नारे लगा रहे थे। समापन के बाद गांधी उद्यान के योगा शेड में बच्चों के बीच में संवाद प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने कूड़ा प्रबंधन हेतु कूड़े को घर में ही पृथक करना एवं निर्धारित स्थल में डालना, जल संचय एवं जल संरक्षण, वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं पौधरोपण पर सवाल-जवाब हुए। निर्णायक मंडल में जीएम जलकल राजेश कुमार यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान और पार्षद राजेश अग्रवाल रहे। प्रतियोगिता में कस्तूरबा नगर निगम इंटर कॉलेज की छात्रा रुचि यादव प्रथम, तिलक इंटर कॉलेज के उपदेश पांडेय द्वितीय और तिलक इंटर कॉलेज के सूरज मिश्रा तृतीय रहे। विजेता छात्रों को नगर आयुक्त ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेजों से मीना त्यागी, ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. हरिओम मिश्र, उपदेश मिश्र, डॉ. सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। नगर निगम से एक्सईएन संजय चौहान, प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना, एमपीएस राठौर, एके दुबे, पूर्णिमा सक्सेना आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed