फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suv hit school van, six child injured

तेज रफ्तार स्कूल वैन एसयूवी से टकराई, छह बच्चे घायल

Wed, 20 Jul 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
suv hit school van, six child injured
बरेली। बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही जीटीआर इंटर कॉलेज की वैन भुता-मिर्जापुर संपर्क मार्ग पर मुड़िया गांव के मोड़ पर सामने से आई एसयूवी से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार डेढ़ दर्जन बच्चों में से छह घायल हो गए, जबकि अन्य के मामूली चोटें आईं। चीखपुकार पर पहुंचे ग्रामीणों वैन में फंसे बच्चों को निकाला। सूचना पर पहुंचे अभिभावक बच्चों को अस्पताल ले गए। घटना के बाद पहुंचे स्कूल संचालक को घेराव कर अभिभावकों ने खूब खरीखोटी सुनाई और रोड जाम कर हंगामा किया। पुलिस के समझाने पर शांत हुए। अभिभावकों ने स्कूल संचालक के खिलाफ भुता थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

भुता इलाके में गजनेरा रोड स्थित जीटीआर इंटर कॉलेज की वैन मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गांव मिर्जापुर रावल से डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। मुड़िया मोड़ के पास हादसा हो गया, जिसमें छात्र अनिकेत, सनी, अर्पित, केशव कुमार, निशा गंगवार, बॉबी, प्रिंस, आर्यन घायल हो गए। अन्य बच्चों के मामूली चोटें आईं। भुता के निजी अस्पताल में लाकर उन सभी का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

सूचना पर इंचार्ज थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं स्कूल संचालक टीआर गंगवार भी पहुंच गए तो अभिभावक ने उनका घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावक राजपाल, विपिन कुमार, रामपाल, धर्मवीर आदि का कहना था कि दो दिन पहले ही उन्होंने विद्यालय जाकर शिकायत की था कि ड्राइवर गाड़ी बहुत तेज चलाता है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उनसे नाराज होने लगे। इसी बात अभिभावकों में भारी गुस्सा था। इंचार्ज थाना अध्यक्ष पुष्पेंद्र ने अभिभावकों को समझाकर स्कूल प्रशासन के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर जैसे तैसे मामला शांत कराया। पुलिस ने स्कूल वैन और एसयूवी को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने वैन ड्राइवर दिनेश को पकड़ भी लिया था, लेकिन बाद में वह चकमा देकर फरार हो गया। अभिभावकों ने मामले की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस वैन चालक की तलाश कर रही है। वहीं दूसरी गाड़ी में सवार लोग फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं की मान्यता पर चल रही इंटर की कक्षाएं
ग्रामीणों का आरोप है की आठवीं तक की मान्यता कर स्कूल संचालक इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से कई बार की, लेकिन अफसरों की सांठगांठ के चलते अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

बच्चे बोले- बहुत तेज गाड़ी चलाते थे अंकल
घायल छात्र अनिकेत, निशा गंगवार, अर्पित, केशव कुमार आदि ने बताया कि ड्राइवर अंकल गाड़ी बहुत तेज चलाते थे। जब भी वे उनसे तेज चलाने को मना करते थे तो उन्हें डांट देते थे। मंगलवार को भी जब हादसा हुआ तो गाड़ी बहुत तेज दौड़ा रहे थे। बच्चों ने उन्हें कई बार टोका, लेकिन उन्होंने रफ्तार कम नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed