फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspicious transactions made from the driver bank account FIR Lodged in Bareilly

Bareilly News: ड्राइवर के बैंक खाते से पांच माह में 1.22 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Dec 2025 05:56 PM IST
सार

बरेली में एक ड्राइवर के बैंक खाते से पांच महीने में यूपीआई के जरिये 61.94 लाख जमा किए गए। 60.62 लाख रुपये की निकासी हुई। संदिग्ध लेनदेने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

विज्ञापन
Suspicious transactions made from the driver bank account FIR Lodged in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद निवासी ड्राइवर नदीम के बैंक खाते से पांच माह में 1.22 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हो गया। उसके खिलाफ सब इंस्पेक्टर अक्षय त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच साइबर सेल कर रही है। पूरा लेन-देन यूपीआई के जरिये किया गया। संदिग्ध लेनदेन में कुछ अन्य लोग भी साइबर सेल के निशाने पर हैं।

विज्ञापन


प्रेमनगर थाने के साइबर सेल प्रभारी अक्षय त्यागी ने बताया कि नदीम खान का इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। इस खाते में 20 जून से तीन नवंबर 2025 के बीच 61,94,864 रुपये विभिन्न यूपीए माध्यम से जमा किए गए और इसी अवधि में बैंक खाते से 60,82,012 रुपये की निकासी भी कर ली गई। नदीक के बैंक खाते के खिलाफ नेशनल क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर 17 अलग-अलग शिकायत दर्ज हैं। जांच के बाद नदीम खान के खिलाफ उन्होंने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध लेनदेन में बारादरी थाना क्षेत्र के तलैया जोगी नवादा मजार वाली गली निवासी नदीम का दोस्त मुस्तकीम भी शामिल है।
विज्ञापन


नदीम के बैंक खाते में जब पहली बार संदिग्ध रकम आई तो उसने इस बारे में न तो बैंक को सूचित किया और न ही पुलिस में कोई शिकायत दर्ज कराई। ऐसे में साफ होता है कि नदीम ने जानबूझकर संदिग्ध धनराशि का आदान-प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के बाद अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed