फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suspension of JE

जेई का निलंबन

Thu, 02 Sep 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
suspension of JE
बरेली। हर नए बिजली कनेक्शन पर पांच सौ रुपये मांगने वाले फरीदपुर सबस्टेशन पर तैनात जेई अश्वनी वर्मा को ऑडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। सबस्टेशन पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और लाइनमैन पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को फरीदपुर बिजलीघर पर तैनात जेई अश्विनी वर्मा और लाइनमैन के बीच बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें जेई नए कनेक्शन के बदले ली गई रिश्वत में कम हिस्सा मिलने पर नाराजगी जता रहा था। ऑडियो में जेई कह रहा है कि उसे हर कनेक्शन पर 500 रुपये चाहिए। ऑडियो वायरल होने के बाद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ने मामले की जांच शुरू कराई। जेई के बयान भी लिए गए। प्रथमदृष्टया जांच में जेई के दोषी साबित होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

सबस्टेशन पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम और लाइनमैन सोबरन सिंह पर भी कार्रवाई की गई है। दोनों पर वसूली के खेल में जेई का साथ देने का आरोप है। कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम शर्मा को तत्काल काम से हटाने के साथ सोबरन सिंह को काम से हटाने के लिए ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन कंपनी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता अशोक चौरसिया ने बताया ऑडियो प्रकरण की जांच के लिए कमेटी बनाई जा रही है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जाएगी। निलंबन अवधि में जेई अधिशासी अभियंता द्वितीय के कार्यालय में संबद्ध रहेगा।

जेई संगठन ने ऑडियो को बताया फर्जी
जेई संगठन वायरल ऑडियो को फर्जी बताते हुए निलंबित जेई अश्विनी वर्मा के समर्थन में खड़ा हो गया है। संगठन भवन में बुधवार को हुई आपात बैठक में जेई के निलंबन को अनैतिक बताकर इसका विरोध किया गया। संगठन ने शिकायतें न सुनने और न्यूनतम संसाधन उपलब्ध न कराने को मुद्दा बनाते हुए अधीक्षण अभियंता की बैठकों और वीडियो कान्फ्रेसिंग का बहिष्कार करने का एलान भी कर दिया। जेई संगठन के जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि संगठन भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करता मगर जेई अश्विनी वर्मा के निलंबन से पहले विस्तृत जांच कराई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed