फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspended inspector and three constables are from Moradabad, ADG summoned report

Bareilly News: निलंबित इंस्पेक्टर और तीनों सिपाही मुरादाबाद संबद्ध, एडीजी ने तलब की रिपोर्ट

Sat, 06 Sep 2025 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Suspended inspector and three constables are from Moradabad, ADG summoned report
बरेली। जीआरपी थाने में मंगलवार रात गोली चलने से इंस्पेक्टर परवेज खान और सिपाही छोटू के घायल होने के मामले में एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने एसपी मुरादाबाद से रिपोर्ट तलब की है। निलंबित इंस्पेक्टर परवेज खान, सिपाही छोटे, मोनू और मनोज को जीआरपी मुरादाबाद से संबद्ध किया गया है। फिलहाल, बरेली जीआरपी थाने का प्रभार एसएसआई संदीप बालियान संभालेंगे।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी एसपी रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले में विभागीय कार्रवाई चल रही है। सीओ गाजियाबाद को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम के संबंध में रिपोर्ट एडीजी को भेजी जा रही है। सीओ एके वर्मा ने बताया कि दो पिस्टल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी गई हैं। प्रारंभिक जांच में लोडिंग-अनलोडिंग के समय दो गोलियां चलने की बात सामने आई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद साफ हो सकेगा कि कितनी गोलियां चलीं?
विज्ञापन

जीआरपी के आला अधिकारी शुक्रवार को भी कई सवालों को टालते रहे। घटना को दो दिन तक दबाए रखने को लेकर जिम्मेदारों के पास कोई जवाब नहीं है। गौर करने की बात यह है कि मंगलवार रात घटना हुई और बुधवार को दिनभर सीओ एके वर्मा जंक्शन पर ही रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed