फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspecting hawala... report filed against three account holders for irregular transactions

Bareilly News: हवाला का शक... अनियमित लेनदेन पर तीन खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Suspecting hawala... report filed against three account holders for irregular transactions
बरेली। लाखों रुपये के अनियमित लेनदेन के बाद साइबर सेल की रडार पर आए तीन बैंक खाताधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके खातों को फ्रीज करा दिया गया है। खाताधारकों में एक शाहजहांपुर और दो बरेली के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खाताधारक अभी ट्रेस नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के सब इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एसएसपी के आदेश पर की गई संदेहजनक खातों की जांच के दौरान एक बैंक में शाहजहांपुर के थाना कोतवाली के रोशनगंज निवासी शिवकुमार और थाना प्रेमनगर के शिव मंदिर वसंत विहार की ऐश्वर्या रस्तोगी के खाते संदिग्ध पाए गए हैं। इन खातों से अनियमित लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन

आशंका है कि साइबर ठगी कर इन खातों में रकम ट्रांसफर करके निकाली गई हो या फिर अन्य किसी माध्यम से अनियमित लेनदेन किया गया हो। संबंधित बैंक में कुछ अन्य संदिग्ध खाते भी मिले हैं। इनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सुभाषनगर थाने में एसआई चंद्रवीर की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एसबीआई करगैना में गांव कचनारी के प्रेम शंकर नाम के खाताधारक के खाते से अनियमित लेनदेन हुआ है। यह लेनदेन खाताधारक की गतिविधियों के अनुरूप नहीं है। खाते को साइबर होल्ड भी कराया गया था। बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed