Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Suspected medicines worth Rs 4.20 lakh seized from illegal warehouse of Neelu Pharma

Bareilly News: नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर छापा, 4.20 लाख रुपये की संदिग्ध दवाएं जब्त

Wed, 25 Feb 2026 11:35 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Wed, 25 Feb 2026 11:35 AM IST
सार

बरेली में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर छापा मारा, यहां से भारी मात्रा संदिग्ध दवाएं बरामद हुई हैं। इन दवाओं को जब्त कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Suspected medicines worth Rs 4.20 lakh seized from illegal warehouse of Neelu Pharma
संदिग्ध दवाएं की गईं जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली की शास्त्री मार्केट स्थित नीलू फार्मा के अवैध गोदाम पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापा मारा। वहां संदिग्ध एलोपैथिक दवाओं का भंडारण मिलने पर 4.20 लाख की दवाओं को जब्त किया गया है। चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान फर्म मालिक ने अधिकारियों को गुमराह करने की भी कोशिश की। इस कार्रवाई से अन्य कारोबारियों में भी खलबली मची रही।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन को जांच के लिए भेजा था। दोनों औषधि निरीक्षकों ने काफी देर तक नीलू फार्मा की जांच की। वहां जांच के दौरान फर्म मालिक सत्यभान गुप्ता से गोदाम के बारे में कई बार पूछा गया, लेकिन वह इन्कार करता रहा। टीम ने सख्ती की तो वह दबाव में आ गया। तब उसने गोदाम के बारे में बताया।
विज्ञापन


बिना लाइसेंस के चल रहा था गोदाम 
टीम गोदाम पर पहुंची तो वहां कई पेटियों में विभिन्न तरह की संदिग्ध दवाएं रखी थीं। दो-तीन पेटियों में आयुर्वेदिक दवाएं भी मिलीं। इसके बावजूद फर्म मालिक लाइसेंस होने का दावा कर रहा था, पर काफी देर तक लाइसेंस दिखा नहीं पाया। अधिकारियों की सख्ती की तो उसने स्वीकार कर लिया कि उसके पास गोदाम का लाइसेंस नहीं है। सहायक आयुक्त ने अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक औषधियों की कीमत लगभग 4.20 लाख रुपये बताई है। हेपा-मर्ज इंफ्यूजन, लेब मॉक्स 250 कैप्सूल, ओम्नाकोर्टिल सॉल्यूशन और मेडिसैलिक ऑइंटमेंट क्रीम के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिष्ठान पर मिली कोडीन कफ सिरप
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नीलू फार्मा से 30-35 बोतल कोडीन कफ सिरप भी मिली हैं। प्रतिष्ठान के निरीक्षण और गोदाम की कार्रवाई की रिपोर्ट अलग-अलग बना रहे हैं। दोनों मामलों में कारोबारी को नोटिस जारी किया जा रहा है।
Trending Videos

सहायक आयुक्त (औषधि) संदीप कुमार ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलने और विवेचना पूर्ण होने के बाद सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल करेंगे। इसके व्यापारिक प्रतिष्ठान पर भी कोडीन कफ सिरप मिली है। अन्य दवाओं का रख-रखाव उचित नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर नोटिस जारी कर रहे हैं। 

अन्य अवैध गोदामों की भी शुरू हुई तलाश
सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार ने कहा कि नीलू फार्मा की तरह अन्य कारोबारियों के भी गोदामों और उसके लाइसेंस को जांचा जा रहा है, जिन्होंने बिना लाइसेंस अवैध रूप से औषधियों का भंडारण कर रखा है। ऐसे अवैध गोदामों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए भी उन्होंने औषधि निरीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोई भी दवा कारोबारी अवैध रूप से दवाओं का भंडारण न करे, या फिर इसके लिए विभाग से लाइसेंस प्राप्त कर ले। जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो गई है या होने वाली है, वह अपने लाइसेंस नवीनीकरण करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed