फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suside

पूर्व प्रमुख के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की

Wed, 26 Aug 2015 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 26 Aug 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। पूर्व प्रमुख अतिराज सिंह के बेटे अरविंद सिंह ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वह 45 साल के थे और कई साल से पेट के कैंसर से पीड़ित थे। उनकी किडनी भी डैमेज हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

 मोहल्ला राजेंद्रनगर में रहने वाले अरविंद सिंह पूर्व प्रमुख अतिराज सिंह के तीन बेटों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई अनिल सिंह भाजपा नेता हैं। मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे अरविंद घर के मेन गेट के पास बरामदे में चारपाई पर लेटे थे। अचानक उन्होंने 315 बोर तमंचे से खुद को गोली मार ली। धमाके की आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। चीख पुकार पर परिवार के लोग आए और उन्हें हाईवे पर खिरका के पास प्राइवेट हास्पिटल ले गए। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने कहा कि बीमारी से परेशान होकर अरविंद ने खुद को गोली मारी है। देरशाम उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। शवयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। अरविंद अपने पीछे पत्नी और दो बेटों, एक बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed