फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   suside ex bsp leader

बदायूंः एसडीएम से तकरार के बाद पूर्व बसपा नेता ने जहर खाकर दी जान, पुलिस को मिला सुसाइट नोट

Sun, 07 Feb 2021 08:36 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
suside ex bsp leader
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय श्रेणी में परिवर्तित कराने तहसील पहुंचे बसपा के पूर्व पदाधिकारी ने एसडीएम सहसवान से कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने सभी को शांत कराया। मृतक ने सुसाइड नोट में एसडीएम किशोर गुप्त और कानूनगो ओमकार को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


मूल रूप से सहसवान के गांव रसूलपुर टप्पा डांस निवासी अनुसूचित जाति के 35 वर्षीय हरवीर पुत्र गंगाधर के नाम 2006 में साढ़े दस बीघा जमीन का पट्टा हुआ था। काफी समय से हरवीर पट्टा की इस भूमि को असंक्रमणीय श्रेणी से संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज कराने के लिए तहसील के चक्कर लगा रहे थे। शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वह इसी सिलसिले में तहसील गया था। बताया जाता है कि यहां उसकी एसडीएम किशोर गुप्त से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह तहसील से अपने घर चला गया। घर पर विषाक्त पदार्थ खाने के बाद दोबारा करीब पांच-छह बजे तहसील पहुंचा। यहां उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


सीओ ऑफिस का एक सिपाही हरवीर को लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने इलाज से इंकार किया तो उसे सीएचसी ले जाया गया। यहां से हरवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर देर रात जिला अस्पताल से उसे बरेली रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने बरेली पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित मामला संज्ञान में आया है। हरवीर नाम का व्यक्ति भूमि की श्रेणी बदलवाने के लिए एसडीएम के पास पहुंचा था। वह शनिवार को ही श्रेणी परिवर्तित कराने का दबाव बना रहा था। एसडीएम ने कागजात देखने के बाद कहा था कि आगे की कार्रवाई कल करेंगे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद तहसील परिसर के बाहर उसने कुछ खा लिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। - कुमार प्रशांत, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed