फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey started, the picture of Model Town will change with Rs 61 crores

Bareilly News: सर्वे शुरू, 61 करोड़ से बदलेगी मॉडल टाउन की तस्वीर

Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 01 Jun 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Survey started, the picture of Model Town will change with Rs 61 crores
बरेली। 61 करोड़ रुपये से मॉडल टाउन की तस्वीर बदलेगी। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड योजना के पहले चरण में यहां की चार सड़कों को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार को लखनऊ से आई टीम ने इन सड़कों का निरीक्षण किया आचार संहिता के बाद इसकी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड योजना के पहले चरण में नगर निगम ने माॅडल टाउन वार्ड की चार सड़कों को शामिल किया है। कुष्ठाश्रम वाली रोड से गंगाशील अस्पताल तक, गुप्ता चौराहा से चाट बाजार होते हुए एकतानगर तिराहा तक, स्टेडियम रोड के दोनों साइड की पटरियां और स्टेडियम मोड़ से सिलेक्शन प्वाइंट चौराहे तक दोनों ओर की सड़कें इस परियोजना में शामिल हैं।
विज्ञापन

61 करोड़ रुपये खर्च कर सड़क के चौड़ीकरण-सुंदरीकरण के साथ ही पार्किंग, चार्जिंग स्टेशन, वॉकिंग स्ट्रीट समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसकी रिपोर्ट शासन को पहले ही भेजी जा चुकी है। इसी के तहत शासन की पांच सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण किया है। अधिकारियों के मुताबिक आचार संहिता हटते ही इसकी डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। हालांकि, नगर निगम प्रशासन ने अपने स्तर से पहले ही तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल टाउन की सड़कों का लखनऊ से आई टीम ने निरीक्षण किया है। इसके अलावा कई अन्य मामलों में टीम ने सुझाव भी दिए हैं। डिजाइन को किस तरह बेहतर बना सकते हैं, सीवर, पानी के कनेक्शन को लेकर चर्चा हुई है। - पुनीत कुमार ओझा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed