फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey started on the banks of the Panghaili river, encroachments were found in a one km area.

Bareilly News: पनघैली नदी के किनारे शुरू हुई पैमाइश, एक किमी क्षेत्र में मिले कब्जे

Sat, 20 Sep 2025 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Survey started on the banks of the Panghaili river, encroachments were found in a one km area.
कब्जों की पैमाइश को पहुंची तहसील और पालिका की टीम, मची रही अफरा-तफरी
विज्ञापन

नवाबगंज। पनघैली नदी के किनारे शुक्रवार को तहसील और नगर पालिका की टीम पैमाइश करने के लिए पहुंची तो कब्जेदारों में हलचल देखी गई। इस दौरान दोनों टीमों को जांच में यहां कब्जे व उस पर निर्माण मिले। करीब एक किमी क्षेत्र में कब्जे मिले। टीम ने कब्जेदारों को चिह्नित करने की प्रकिया शुरू कर दी है। इसके बाद यहां से अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा।
कस्बे से सटकर पनघैली नदी बह रही है। नदी के दोनों ओर लोगों ने नदी की भूमि पर कब्जा कर मकानों के निर्माण करा लिए हैं। इससे नदी का स्वरूप बदलता जा रहा है। साथ ही नदी में आई बाढ़ से मकानों पर संकट के बादल मंडराने लगे थे। इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने नदी के किनारे भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को तहसील प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन की ओर से गठित टीमों ने पनघैली नदी के किनारे पहुंचकर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर पैमाइश शुरू कर दी। टीमों को नदी के किनारे कब्जे मिले।
विज्ञापन

पैमाइशन के अनुसार पनघैली नदी के किनारे लगभग एक किलोमीटर तक कब्जा मिला है। लोगों ने नदी के किनारे कब्जा कर बुनियाद भर ली है। कुछ लोगो ने अपने अपने मकान बना लिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। नदी के किनारे एक किमी तक कब्जे मिले हैं। टीमें पैमाइश कर रही हैं। पैमाइश के बाद सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-दुष्यंत प्रताप सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed