फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Survey of madrasas completed, 25 did not get recognition in Pilibhit district

Pilibhit: मदरसों का सर्वे पूरा, पीलीभीत जिले में 25 के पास नहीं मिली मान्यता, शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 12 Oct 2022 08:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Oct 2022 08:35 AM IST
सार

शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे कराया गया। दस अक्तूबर तक सर्वे पूरा हो गया। जिले में 25 मदरसे ऐसे मिले जिनके पास मान्यता नहीं थी। इसमें पीलीभीत सदर क्षेत्र में छह, पूरनपुर और न्यूरिया में चार-चार, अमरिया में तीन और कलीनगर में एक मदरसा बिना मान्यता संचालित मिला। 

विज्ञापन
Survey of madrasas completed, 25 did not get recognition in Pilibhit district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिना मान्यता वाले मदरसों का सर्वे पूरा हो गया है। पीलीभीत जिले में 25 ऐसे मदरसे मिले हैं जिनके पास मान्यता नहीं है। अब डीएम के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। जिले में 220 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। इसमें 79 मदरसे आधुनिकीकरण योजना के हैं, जिनके वेतन का कुछ हिस्सा सरकार की तरफ से दिया जाता है। 
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले में बिना मान्यता के संचालित मदरसों का सर्वे कराया गया। दस अक्तूबर तक सर्वे पूरा हो गया। जिले में 25 मदरसे ऐसे मिले जिनके पास मान्यता नहीं थी। इसमें पीलीभीत सदर क्षेत्र में छह, पूरनपुर और न्यूरिया में चार-चार, अमरिया में तीन और कलीनगर में एक मदरसा बिना मान्यता संचालित मिला। 
विज्ञापन


दो अन्य जगहों पर दो मदरसे मिले हैं। शहर के आसपास के इलाके में पांच अन्य मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं। इनमें ज्यादातर मदरसे किराए के भवन में संचालित मिले। इनके पास विद्यार्थियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं नहीं मिलीं। बच्चों की संख्या भी काफी कम मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। बिना मान्यता वाले 25 मदरसे मिले हैं। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के माध्यम से रिपोर्ट शासन को जाएगी।

पांच साल से नहीं मिली किसी नए मदरसे को मान्यता
शासन ने मदरसों का मान्यता देने पर रोक लगा रखी है। करीब पांच साल से जिले में एक भी मदरसे को मान्यता नहीं मिली। इस दौरान किसी ने आवेदन भी नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed