{"_id":"61c3989f4e568467b674b73c","slug":"survey-is-going-on-to-start-flights-for-lucknow-prayagraj-bareilly-news-bly4701322154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करने को चल रहा है सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-प्रयागराज के लिए उड़ानें शुरू करने को चल रहा है सर्वे
विज्ञापन
बरेली हवाई अड्डा
नागरिक उड्डयन मंत्री नंदी ने जल्द लखनऊ की उड़ानें शुरू होने की संभावना जताई
बरेली। बरेली एयरपोर्ट से लखनऊ और प्रयागराज के लिए भी उड़ान का प्रस्ताव विचाराधीन है। दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए एयरलाइन कंपनियों की ओर से एयर ट्रैफिक और दूसरे पहलुओं पर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
कानपुर में आठ जनवरी को आयोजित आगाज 2022 कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में बरेली आए नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बुधवार को रोटरी भवन में मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बरेली से लखनऊ की उड़ान जल्द शुरू होने की संभावना है। प्रयागराज के लिए एयरलाइन कंपनियों से बातचीत चल रही है। कंपनियां सहमति जता चुकी हैं और बरेली समेत आसपास के जिलों के साथ लखनऊ, प्रयागराज में भी अलग-अलग सर्वे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार कनेक्टिविटी स्कीम पर लगातार काम कर रही है। देश भर में उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा एयरपोर्ट मिले हैं।